Home राजनीति भाजपा मंडल अध्यक्ष का अश्लील फोटो – वीडियो वायरल, मचा बवाल !

भाजपा मंडल अध्यक्ष का अश्लील फोटो – वीडियो वायरल, मचा बवाल !

महिला मित्र के साथ बिना कपड़ों के नजर आ रहे मंडल अध्यक्ष

महिला ने ही ली तस्वीरें, गाली गलौच और धमकी का ऑडियो भी

छिंदवाड़ा। जिले में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष को लेकर बवाल बचा हुआ है। यह बवाल तब मचा जब मंडल अध्यक्ष का एक अपनी महिला मित्र के साथ बिना कपड़ों के अश्लील फोटो- वीडियो वायरल हुआ। उसके बाद दो ऑडियो भी वायरल हुए जिसमें मंडल अध्यक्ष महिला को धमकाते और गालियां देते नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले में जिला भाजपा संगठन ने एक्शन लिया है। हालांकि पूरे जिले में इस बात पर बवाल मचा हुआ है। और भाजपा के मंडल अध्यक्ष को लेकर राजनीति गरमा गई है। यह पूरा मामला है जुन्नारदेव के भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी का। जिनका एक फोटो – वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मंडल अध्यक्ष बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं । और उनकी महिला मित्र भी बिना कपड़ों के बैठी हैं। यह अश्लील फोटो वीडियो वायरल होते ही जिले भर में इस बात के चर्चे होने लगे और बवाल मच गया। बाद में मंडल अध्यक्ष ने महिला को धमकियां भी दी और गाली गलौज करते हुए यह भी कहा कि वह शेषराव यादव से पास भी चली जाए। देखता हूं उसका क्या बिगाड़ा है।

बच्चे इस वीडियो से दूर रहें 👇

इस पूरे मामले में दो ऑडियो भी वायरल हुए जिसमें मंडल अध्यक्ष महिला से बातचीत करते हैं और उन्हें गालियां देते और धमकी देते नजर आ रहे हैं। परासिया के नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के बाद भाजपा नेता का यह दूसरा मामला जिले में उजागर हुआ है। जिसमें नेताओं के चाल चरित्र और चेहरे दिखाई दे रहे हैं। कि किस तरह से जिले में विकास की गंगा बह रही है। भाजपा के ही संगठन से जुड़े नेता किस तरह से अपना स्तर गिरा रहे हैं। इस मामले के उजागर होने के बाद यह चर्चे पूरे प्रदेश में चल रहे और चर्चा का केंद्र बने हुए हैं भाजपा के नेता।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने दिया कारण बताओ नोटिस

जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी का वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद जिला भाजपा संगठन भी हरकत में आया है। जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने पूरे मामले में विवेक चंद्रवंशी को 7 दिन का नोटिस जारी किया और उनसे जवाब मांगा है। इस पूरे मामले में और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है। ताकि मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन बड़ी बात यह है कि जिले में सत्ता से जुड़े नेताओं का इस तरह से खुलेआम महिलाओं के साथ मिलना- जुलना आम होता जा रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण भाजपा के मंडल अध्यक्ष का एक फोटो और ऑडियो, वीडियो है जिससे दिखाई दे रहा है कि किस तरह सत्ता पक्ष से जुड़े नेता सत्ता के मद में चूर है। और समाज में अश्लीलता फैलाते नजर आ रहे हैं।

नोट – दिव्य भारत समाचार इन वायरल ऑडियो, वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता ।

वायरल पोस्ट… Avinaash Siingh
9406725725/7697930555