Home अपना शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, एफआईआर कराने दिन भर धरने पर...

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, एफआईआर कराने दिन भर धरने पर बैठी युवती !

गुलबरा गली नंबर 18 में रहने वाली युवती ने लगाए आरोप

सीएम से मांगा जवाब, सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा शहर में पिछले दो दिनों से गुलाबरा में रहने वाली एक युवती की शिकायत के बाद बवाल मचा हुआ है। युवती ने सीधे तौर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने योगेंद्र राणा और उनकी महिला मित्र के साथ-साथ दो अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की है । आधी रात को इन चार लोगों ने उसके घर पहुंच कर जान से मारने की धमकी दी और बंदूक से उड़ा देने की धमकी भी दी। इसके अलावा युवती के साथ गंभीर रूप से अभद्रता की गई। युवती ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से भी महिला सुरक्षा पर जवाब मांगा है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा हंगामा उस समय हुआ जब शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

जिसके चलते रविवार को सुबह से लेकर रात तक युवती कोतवाली थाने के सामने धरने पर बैठी रही। फिर भी उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। हालांकि बाद में पुलिस ने केवल आश्वासन देकर युवती को घर भेज दिया है। लेकिन पीड़िता प्रकरण दर्ज करने पर अड़ी हुई है। पीड़िता गुलाबी के गली नंबर 18 में रहने वाली दीपिका है। जिसने जिला भाजपा उपाध्यक्ष और उनकी महिला मित्र पर गंभीर आरोप लगाए है। एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है जिसमें चार लोग पीड़िता के घर की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

वीडियो में देखेंगे युवती का आरोप और हाई वोल्टेज ड्रामा 👇

पूरे मामले से मेरा कोई लेना देना ये मेरे खिलाफ षड्यंत्र है : योगेंद्र राणा

युवती की शिकायत और पूरे घटनाक्रम को लेकर योगेंद्र राणा ने इस पूरे मामले से इंकार किया है। जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा का कहना है कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र है। और उन्हें फसाया जा रहा है। इस पूरे मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है। महिलाओं के बीच क्या विवाद है इस बात की जानकारी भी उनको नहीं है। योगेंद्र राणा ने इस पूरे प्रकरण में अपनी भूमिका होने से साफ इनकार किया है और यह भी कहा है कि किसी की शिकायत कर देने से बात सच नहीं हो जाती। हालांकि उन्होंने खुलकर यह नहीं बताया कि महिलाओं के बीच विवाद क्या है और किस कारण से इस तरह की शिकायत की जा रही है। यह बात भी अब तक साफ नहीं हो पाई है कि गुलाबरा गली नंबर 18 में आधी रात को दिखाई देने वाले वह चार लोग कौन है ? पुलिस ने अब तक दो युवती और दो युवकों की शिनाख्त नहीं की है और प्रकरण भी दर्ज नहीं किया है।

गोवा की तस्वीरों से सुर्खियों में रहे भाजपा उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा

जिला भाजपा उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा पिछले कई महीनो से लगातार सुर्खियों में चल रहे हैं। इसके पहले भी योगेंद्र राणा अपनी महिला मित्र के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहे। दरअसल कुछ महीने पहले गोवा से कुछ तस्वीरें आई थी। जिसमें दावा किया गया कि योगेंद्र राणा उसे तस्वीर में अपनी महिला मित्र के साथ गोवा के कसीनो में बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह तथाकथित तस्वीर जमकर वायरल भी हुई। और पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि योगेंद्र राणा ने इस बात से भी साफ इनकार किया था कि वह तस्वीर में वे नहीं है। लेकिन फिर भी महिला के साथ उनके मित्रता के चर्चे पूरे शहर में चले। उसके बाद अब एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। जिसमें फिर से योगेंद्र राणा और उसी महिला के खिलाफ शिकायत पुलिस तक पहुंची है।

अपराध या षड्यंत्र… Avinaash Siingh
9406725725
7697930555