Home अपना शहर शुक्ला ग्राउंड स्टोरी : पीढ़ी दर पीढ़ी जमीनों की धांधली, संत और...

शुक्ला ग्राउंड स्टोरी : पीढ़ी दर पीढ़ी जमीनों की धांधली, संत और समाज को धोखा !

2025 में तहसील में हुआ गोलमाल, बदल दिए दस्तावेज, चढ़ा दिया नाम

एक जमीन की दूसरी रजिस्ट्री का अस्तिव कैसे, किसने किया खेला

छिंदवाड़ा। शुक्ला ग्राउंड में सन्मत शिक्षण संस्थान की लगभग 30 हजार वर्ग फुट जमीन आखिर कहां गई। किसने इस पूरे मामले में संत और समाज को धोखा दिया । यह एक बड़ा सवाल है। क्योंकि यह जो मामला सामने आया है यह एक बहुत बड़े फ्रॉड का हिस्सा है। इसके साथ ही इस मामले में पीढ़ी दर पीढ़ी जमीनों की धांधली का भी मामला दिखाई दे रहा है। क्योंकि जिन लोगों ने 35 साल पहले इस जमीन को बेचा और आज 35 साल बाद यह जमीन सन्मत शिक्षण संस्थान के पास नहीं है।

शुक्ला ग्राउंड स्टोरी पार्ट 07…बने रहिए हमारे साथ होगा भांडाफोड़ 👇

बल्कि 2025 में तहसील न्यायालय में एक ऐसा गोलमाल किया गया जिसके चलते जमीन नगर निगम के नाम पर दर्ज कर दी गई। आखिर क्यों यह बड़ा सवाल है। इस पूरी स्टोरी के दौरान लोगों के दिमाग में एक बात घूम रही है कि आखिर इस पूरे मामले में गोलमाल कैसे हुआ। क्योंकि जमीन प्राइवेट लैंड थी और इस जमीन को एक संस्था को बेचा गया । यह संस्था एक समाज से संबंधित थी । जबकि आज जमीन नगर निगम के पास है । नगर निगम के नाम से ही दर्ज है तो फिर गोलमाल कहां हुआ ।

लेकिन इस सवाल का जवाब शुक्ला ग्राउंड स्टोरी के आने वाले एपिसोड में पता चल पाएगा । इस स्टोरी को बड़ी गंभीरता से बनाया जा रहा है। ताकि लोगों को यह बात समझ आ सके की 35 साल पहले कौन सा भूमिया छिंदवाड़ा शहर में सक्रिय था । जिसने इतना बड़ा फ्रॉड किया। इस भूमिया के फ्रॉड को आज तक पीढ़ी दर पीढ़ी चलाया जा रहा है। जबकि सन्मत शिक्षण संस्थान ने रुपए देकर जमीन खरीदी थी और यह जमीन आज सन्मत शिक्षण संस्थान के पास नहीं है। बल्कि शुरुआत से ही है जमीन नगर निगम नगर पालिका और नगर निगम के पास है।

रसूखदार होंगे बेनकाब देखते रहिए शुक्ला ग्राउंड स्टोरी के एपिसोड

जमीन का खेल… पार्ट 7
Avinaash Siingh
9406725725
7697930555