किसानों के हाल बेहाल, बारिश नहीं, रुलाएगा रबी का सीजन
सरकारी बैंक और समितियों के कामकाज पर उठे सवाल
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में सरकारी महकमों के कामकाज और भ्रष्टाचार जैसे मामलों की भरमार है। लेकिन इससे भी ऊपर अब सरकारी कर्मचारी किस तरह से काम कर रहे हैं । यह नजारा भी दिखाई देने लगा है । सोमवार को सरकारी बैंक की एक वीडियो कांफ्रेंस में एक कर्मचारी शराब पीता हुआ दिखाई दिया। यह वीडियो कहीं और बैठे किसी और कर्मचारियों ने बना लिया और इसे वायरल कर दिया। इस वायरल वीडियो ने दिखाई वह हकीकत जो की छिंदवाड़ा जिले के सरकारी महकमों में चल रही है। यह मामला है लावाघोघरी क्षेत्र के मैनीखापा सहकारी बैंक का। दरअसल सोमवार को बैंक महा प्रबंधक ने बैंक के कामकाज और लेखा-जोखा लेने के लिए एक वीडियो कांफ्रेंस आयोजित की थी। इस वीडियो कांफ्रेंस में पूरे जिले के सहकारी बैंक के कर्मचारी और बैंक के अधिकारी जुड़े हुए थे।
देखे वीडियो कांफ्रेंस में कैसे शराब पी रहा कर्मचारी ,👇
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान सहकारी बैंक में पदस्थ राकेश चौकसे नाम के एक बैंक कर्मचारी भी इस वीडियो कांफ्रेंस में जुड़े । इस दौरान वे शराब के पेग बनाकर पीते हुए दिखाई दिए। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है सरकारी कार्यालय में शराब पीना और महफिल जमाना बड़ी आम सी बात है। लेकिन उजागर पहली बार हुआ है । यह मामला अकेले मैनीखाप का नहीं है। बल्कि छिंदवाड़ा शहर के अंदर ही ऐसे कई सरकारी कार्यालय है, जहां सामने के गेट पर ताला लगने के बाद कर्मचारियों की महफिल जमती है। जिसमें अकेले कर्मचारी नहीं होते बल्कि कई बार उस कार्यालय का अधिकारी उस कार्यालय में काम करने वाले अन्य इंजीनियर भी इस महफिल का हिस्सा बनते हैं।
अब तक सिर्फ नोटिस दिया, हटाया नहीं गया
सहकारी बैंक में मामला जमकर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। लेकिन अधिकारियों ने अब तक इस शराब पीने वाले कर्मचारी को केवल नोटिस दिया हैहटाया नहीं है। आखिर कर्मचारी वीडियो कांफ्रेंस में सीधे तौर पर शराब पीते दिख रहा है। इस कर्मचारी को नोटिस देकर अधिकारी पूछना क्या चाह रहे है। यह बात समझ से परे हैं। जबकि मामला सीधे किसानों से जुड़ा हुआ है। और किसने की समस्याओं से जुड़ा हुआ है । कई समस्याएं क्षेत्र में किसानों की है । खास तौर से सहकारी बैंक और सहकारी समितियां से जुड़े हुए मामले हैं। जिसमें किसानों को लूटा जा रहा है परेशान किया जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई के नाम पर अब तक केवल एक नोटिस जारी किया गया है।
गजब छिंदवाड़ा… Avinaash Siingh
9406725725
7697930555









