भीषण हादसे के बाद उठे सवाल, भीड़ को कौन लाया ?
बसों के अधिग्रहण से लेकर भीड़ जुटाने तय थी जिम्मेदारी
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री की सभा से लौट रही एक बस के हादसे का शिकार होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए । यह सवाल भी इसलिए खड़े हुए क्योंकि यह हादसा मामूली नहीं था। इस हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जिनकी मौत हुई वह ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग थे और ग्रामीण अंचल से आते थे। जो घायल हुए वह भी इतने सक्षम लोग नहीं है कि खुद मुख्यमंत्री को सुनने के लिए अपने गांव से छिंदवाड़ा तक पहुंचे। तो फिर इस भीड़ को बस में बैठाकर छिंदवाड़ा कौन लाया। यह पहला सवाल प्रशासनिक तंत्र पर खड़ा हुआ है कि आखिर कैसे एक सरकारी सभा के लिए प्रशासनिक तंत्र ने भीड़ जुटाई और उसके बाद हुए एक हादसे ने सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए।
26 मार्च की शाम नागपुर रोड पर हुआ भीषण हादसा मामूली नहीं था। यह हादसा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जिस बस की टक्कर पिकअप से हुई और उसके बाद बस पलट गई वह बस छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा से ग्रामीणों को लेकर वापस लौट रही थी। इस बस में ग्रामीणों को कैसे लाया गया यह सवाल बड़ा महत्वपूर्ण है। और इस सवाल का जवाब यह है की सरकारी सभाओं और सरकारी कार्यक्रमों में भीड़ कैसे जुटाई जाती है और कैसे पूरा प्रशासनिक तंत्र इसके लिए काम करता है । किसी भी सरकारी कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने की तैयारी कलेक्टर कार्यालय से शुरू होती है और इसके मुखिया होते हैं कलेक्टर। जो आयोजन करने वाले विभागों से लेकर अन्य विभागों तक अधिकारियों को इस बात की जिम्मेदारी सौंपते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र से कैसे भीड़ को सभा स्थल तक लाया जाएगा। इस बात का पूरा विवरण हम इस पोस्ट के साथ डाले जा रहे वीडियो में दे रहे हैं…
की कैसे कलेक्टर अधिकारियों को निर्देश देते हैं?
कैसे आरटीओ बसों और अन्य वाहनों का अधिग्रहण करते हैं ?
कैसे आयोजन करने वाले विभाग वाहनों के डीजल और उनके किराए की व्यवस्था करते हैं ?
कैसे जमीनी अमला जिनमें पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता जैसे कर्मचारी शामिल है। वह भीड़ को सभा स्थल तक लाने की तैयारी करते हैं !
फिर एक सभा होती है जिसमें हजारों की भीड़ दिखाई जाती है। सभा में मौजूद भीड़ क्या अपनी मर्जी से आई है या फिर किसी दबाव में। इस बात का खुलासा हम अगले एपिसोड में करेंगे लेकिन इस एपीसोड में आपको बता रहे हैं कि सरकारी सभाओं के लिए प्रशासनिक तंत्र कैसे काम करता है।
वीडियो को जरूर देखें और अपनी राय दें ।
हादसे के लिए जिम्मेदार कौन…?
Episode 01… Avinash Singh
94067257257697930555









