आर आई पटवारी ने नापी जमीन तो टूट गया कॉम्प्लेक्स का सपना
रसूखदारों ने खेल लिया बड़ा खेल,सीवरेज, बिजली सब मैनेज
छिंदवाड़ा। नगर निगम का खजरी रोड पर करोड़ों का कंपलेक्स बनाने का सपना चकनाचूर हो गया। अब नगर निगम के पास खजरी रोड पर इतनी जमीन भी नहीं बची की बराबर की दुकान ही बनाई जा सके। इस पूरे मामले में नगर निगम और शहर की जनता के साथ खुला धोखा हुआ है । यह धोखा किया है उन रसूखदारों ने जिन्होंने अपनी जमीन को बेशकीमती बनाने के लिए षड्यंत्र रचे और नगर निगम की जमीन को बर्बाद कर दिया। यह मामला है खजरी रोड पर वर्धमान फ्लोरेंस पार्क के पहले मौजूद लगभग 70 हजार वर्ग फीट जमीन की यह जमीन नगर निगम की थी। सड़क से लगी हुई जमीन लेकिन जब जमीन की नपाई हुई तो पता चला कि ज्यादातर जमीन तो सड़क निर्माण में ही निकल गई । जो जमीन बची उस जमीन को धनवानो ने और रसूखदारों ने इस लायक ही नहीं छोड़ा कि वहां पर नगर निगम कोई प्रोजेक्ट तैयार कर सके। जबकि नगर निगम ने इस जमीन के लिए एक बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया था। और इस प्रोजेक्ट से करोड़ों रुपए की कमाई नगर निगम को होने वाली थी । जिसे नगर निगम लगातार चले आ रहे घाटे से बाहर निकल जाता। लेकिन अब यह सपना चकनाचूर हो गया है ।
Episode के पहले पार्ट में देखने कैसे हुआ गोलमाल 👇
उसके साथ ही शहर वासियों के साथ हुआ है धोखा। क्योंकि नगर निगम ने ऐसी कई जमीन गिरवी रख रखी है जिन जमीनों पर उठाया गया लोन अब नगर निगम से पटाया नहीं जा रहा है। और इन जमीनों पर भी अब भू माफिया की नजर है। वह माफिया चाहता है कि नगर निगम इन बेशकीमती जमीनों का कर्ज़ न चुका पाए। और नीलामी में भी जमीन औने पौने कीमत पर बैंक से खरीद ले । यह मामला तो अलग है । लेकिन खजरी रोड पर जिस तरह से सरकारी जमीन की बंदरबांट की गई है यह धोखेबाजी का एक बहुत बड़ा कांड है जिसके चेहरे बेनकाब होने चाहिए।
जमीनों का खेल…पार्ट वन
Avinash Singh
9406725725/7697930555









