Home राजनीति शुभंकर पर भरोसा : भाजपा ने शेषराव यादव को बनाया जिला अध्यक्ष

शुभंकर पर भरोसा : भाजपा ने शेषराव यादव को बनाया जिला अध्यक्ष

देर से आया आदेश लेकिन शेषराव हुए रिपीट

अब वरिष्ठ भाजपाई और नई भाजपा बनेंगे चुनौती

छिंदवाड़ा । भाजपा के प्रदेश संगठन और राष्ट्रीय संगठन ने आखिरकार छिंदवाड़ा जिले के लिए शुभंकर जिला अध्यक्ष को ही चुना और शेषराव यादव को छिंदवाड़ा जिला भाजपा का अध्यक्ष बना दिया। अब तक जिला अध्यक्ष की दौड़ में शेषराव यादव की उम्र को लेकर कई अटकलें चल रही थी जिसके चलते टीकाराम चंद्रवंशी और परासिया की नेता ज्योति डेहरिया को जिला अध्यक्ष की दौड़ में आगे माना जा रहा था। यह भी अटकल थी कि सांसद विवेक बंटी साहू अपने विश्वास पात्र टीकाराम चंद्रवंशी को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया और अब पिछले लगभग 22 दिनों से जिला अध्यक्ष की घोषणा अटकी हुई थी। पांढुर्णा जिला अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद यह बात साफ हो गई कि इस बार संगठन बहुत ही साफ गोई से जिला अध्यक्ष का चुनाव कर रहा है। और नतीजा यही निकला सारी अटकलें को विराम देते हुए आखिरकार भाजपा प्रदेश संगठन ने शेषराव यादव को जिला अध्यक्ष के पद पर रिपीट किया हैं। हालांकि शेषराव यादव लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रभारी जिला अध्यक्ष बनाए गए थे और उसके बाद उन्हें स्थाई रूप से जिला अध्यक्ष बनाया गया। महज छह माह के कार्यकाल मैं शेषराव यादव ने एक बेहतर जिला अध्यक्ष बनाकर दिखाया और संगठन ने इस बात पर भरोसा भी दिखाया है।

शुभंकर कार्यकाल में भाजपा को मिले सांसद और विधायक

लोकसभा चुनाव में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को लोकसभा से छिंदवाड़ा की टिकट मिलने के बाद शेषराव यादव को प्रभारी जिला अध्यक्ष बनाया गया। शेषराव यादव के अध्यक्ष कार्यकाल में ही लोकसभा का चुनाव भाजपा ने छिंदवाड़ा में लड़ा। 45 साल से जिले में राजनीति कर रहे कद्दावर नेता कमलनाथ का गढ़ ध्वस्त करने में भाजपा को सफलता मिली और विवेक बंटी साहू सांसद बने। इसके साथ ही अमरवाड़ा उपचुनाव में भी भाजपा ने कमलेश शाह को फिर से विधायक बनाया। जिसका श्रेय प्रदेश संगठन और केंद्र संगठन के बड़े नेताओं ने शेषराव यादव को दिया और उन्हें शुभंकर जिला अध्यक्ष की पदवी से नवाजा गया। लेकिन अब इस शुभंकर जिला अध्यक्ष के लिए अध्यक्ष बनना मुश्किल होता जा रहा है। भाजपा दो खेमों में बंटी है।

राजनीति भाजपा…अविनाश सिंह
7697930555