शेषराव यादव और टीकाराम चंद्रवंशी के लिए छिड़ी जंग
अध्यक्ष की घोषणा तय करेगी वरिष्ठ भाजपा नेताओं का भविष्य
छिंदवाड़ा। जिले में इन दिनों केवल एक ही चर्चा है कि अगला भाजपा जिला अध्यक्ष कौन होगा ? इस बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से घमासान बचा हुआ है। तीन नाम की पैनल फाइनल होने के बाद आखिरकार अब जिला अध्यक्ष की दौड़ में केवल दो नाम शेष रह गए हैं। जिनमें से एक शुभंकर जिला अध्यक्ष रहे शेषराव यादव का नाम है। तो दूसरा सांसद विवेक बंटी साहू के अध्यक्षीय कार्यकाल में सबसे ज्यादा विश्वासपात्र और समर्पित रहे टीकाराम चंद्रवंशी का नाम अध्यक्ष की दौड़ में बचा है। मंगलवार को अचानक इन चर्चाओं के बीच एक खबर प्रमुख चर्चा बन गई की टीकाराम चंद्रवंशी अध्यक्ष पद के लिए फाइनल कर लिए गए हैं। यह भी हवा चली की दिल्ली से शेषराव यादव को छिंदवाड़ा भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाने की हरी झंडी मिलने के बाद भी टीकाराम चंद्रवंशी को जिला अध्यक्ष के लिए चुना गया है। लेकिन अब तक इस बात की कहीं पुष्टि नहीं हो पाई । भाजपा के प्रदेश संगठन ने छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष की कोई घोषणा अब तक नहीं की है। ना ही संगठन ने टीकाराम चंद्रवंशी का नाम फाइनल होने की कोई पुष्टि की है। लेकिन फिर भी सांसद विवेक बंटी साहू के विश्वासपात्र होने के कारण यह चर्चाएं जोरों पर है की टीकाराम चंद्रवंशी को जिला भाजपा का अगला अध्यक्ष चुन लिया गया है। और अब केवल घोषणा होना बाकी है। चर्चे तो यहां तक हैं कि टीकाराम चंद्रवंशी के गांव में उनके मकान में रंग रोगन शुरू हो गया है। और अध्यक्ष बनने की तैयारी टीकाराम चंद्रवंशी करने लगे हैं। लेकिन जब तक घोषणा नहीं होती तब तक यह बात केवल अटकलें ही साबित होगी। अब देखना यह है कि 2024 में जिला भाजपा के लिए शुभंकर अध्यक्ष रहे शेषराव यादव जिला भाजपा के अध्यक्ष चुने जाते हैं । या सांसद विवेक बंटी साहू के विश्वासपात्र टीकाराम चंद्रवंशी जिला भाजपा के अध्यक्ष बनाए जाते हैं।
शुभंकर कार्यकाल में भाजपा को मिले सांसद और विधायक
लोकसभा चुनाव में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को लोकसभा से छिंदवाड़ा की टिकट मिलने के बाद शेषराव यादव को प्रभारी जिला अध्यक्ष बनाया गया। शेषराव यादव के अध्यक्ष कार्यकाल में ही लोकसभा का चुनाव भाजपा ने छिंदवाड़ा में लड़ा। 45 साल से जिले में राजनीति कर रहे कद्दावर नेता कमलनाथ का गढ़ ध्वस्त करने में भाजपा को सफलता मिली और विवेक बंटी साहू सांसद बने। इसके साथ ही अमरवाड़ा उपचुनाव में भी भाजपा ने कमलेश शाह को फिर से विधायक बनाया। जिसका श्रेय प्रदेश संगठन और केंद्र संगठन के बड़े नेताओं ने शेषराव यादव को दिया और उन्हें शुभंकर जिला अध्यक्ष की पदवी से नवाजा गया। लेकिन अब इस शुभंकर जिला अध्यक्ष के लिए अध्यक्ष बनना मुश्किल होता जा रहा है। भाजपा दो खेमों में बंटी है। एक खेमा टीकाराम चंद्रवंशी के लिए लॉबिंग कर रहा है। या यू कहा जाए कि अड़ गया है की टीकाराम चंद्रवंशी को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाए । और दूसरे खेमे के प्रयास शेषराव यादव को अध्यक्ष बनाने के लिए कमजोर नजर आ रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा चंद दिनों में हो जाएगी । अब देखना यह है कि केवल 8- 9 महीने अध्यक्ष रहे शेष यादव भाजपा के लिए शुभंकर रहते हैं या महज 9 महीने में इस शुभंकर जिला अध्यक्ष को विदाई दे दी जाती है।
वरिष्ठ नेताओं का भविष्य तय करेगी अध्यक्ष की घोषणा
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले छिंदवाड़ा में एक नई भाजपा का उदय हुआ। जिसमें कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए तो भाजपा वरिष्ठ से युवा में आ गई । भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता हाशिए पर आ गए और भाजपा में युवाओं का वर्चस्व बढ़ गया । लोकसभा चुनाव में जीत के बाद यह वर्चस्व सांसद विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में और गहरा हुआ । और पिछले 9 महीने में भाजपा वरिष्ठ से युवा हो गई। छिंदवाड़ा जिले में भाजपा की नई शुरुआत जिन नेताओं के साथ हुई है उनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता बमुश्किल ही शामिल हैं। जबकि कमलनाथ से टूटकर अलग हुए दीपक सक्सेना जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब भाजपा में एक खास ओहदा रखते हैं । इसके साथ ही भाजपा की युवा लॉबी में सांसद विवेक बंटी साहू के साथ अजय चुनमुन सक्सेना, बंटी पटेल, अज्जू ठाकुर जैसे नेता अपनी खास जगह बना चुके हैं। बड़ी बात यह है कि यह सभी नेता कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। पिछले 9 महीने में जिस तरह से शेषराव यादव ने पुरानी भाजपा और नई भाजपा को साधने का प्रयास किया। उससे कुछ हद तक यह उम्मीद जागी थी कि वरिष्ठ भाजपा का अस्तित्व बरकरार रहेगा। लेकिन अब वरिष्ठ भाजपा नेताओं का अस्तित्व भाजपा के जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद ही तय हो सकेगा। शेषराव यादव जिला अध्यक्ष बनते हैं तो निश्चित रूप से संतुलन बनता दिखाई देगा। लेकिन टीकाराम चंद्रवंशी जो कि सांसद विवेक बंटी साहू के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में सबसे विश्वासपात्र रहे हैं। वे जिला अध्यक्ष बनते हैं तो फिर नई भाजपा ही आने वाले सालों में छिंदवाड़ा जिले में राजनीति कर सकेगी।
विश्लेषण भाजपा…अविनाश सिंह
7697930555









