Home राजनीति पूर्व सीएम कमलनाथ की विधानसभा में भाजपा का कीर्तिमान

पूर्व सीएम कमलनाथ की विधानसभा में भाजपा का कीर्तिमान

सदस्यता अभियान में देश में सातवें नंबर पर विधानसभा

प्रदेश में तीसरे नम्बर पर पहुंचा छिंदवाड़ा जिला

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की विधानसभा में भाजपा ने सदस्यता अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सदस्यता अभी में जिला भाजपा के नेतृत्व में छिंदवाड़ा विधानसभा पूरे देश में सातवें नम्बर पर है। इस विधानसभा से कमलनाथ खुद विधायक हैं । इसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में चलाए गए भाजपा सादिया अभियान में 3 लाख 43 हजार ऑन लाइन सदस्य एवं लगभग 42 हजार ऑफ लाइन सदस्य बनाकर छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। आज से जिला भाजपा ने सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू किया है। जिसमें लगभग ढाई हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। छिंदवाड़ा जिले की 5 विधानसभा में से केवल एक विधानसभा अमरवाड़ा में भाजपा के विधायक कमलेश शाह हैं। वे भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। और फिर से चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। 4 विधानसभा में कमलनाथ सहित सभी कांग्रेस विधायक होने के बाद भी भाजपा ने छिंदवाड़ा जिले में कीर्तिमान स्थापित किया है।

सांसद विवेक बंटी साहू को बनाया सक्रिय सदस्य

रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान सदस्यता अभियान की जानकारी दी। इस दौरान छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू को जिला भाजपा अध्यक्ष ने सक्रिय सदस्य बनाया है और खुद भी सक्रिय सदस्य बने हैं। इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित रमेश दुबे, कन्हैयाराम रघुवंशी, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, सदस्यता अभियान प्रभारी टीकाराम रघुवंशी, पूर्व विधायक नाथन शाह भाजपा नेता ज्योति डहरिया, बंटी पटेल, अजय सक्सेना उपस्थित रहे।

राजनीति…अविनाश सिंह

9406725725