Home राजनीति कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ गंगा प्रसाद तिवारी भी होंगे स्टार प्रचारक

कमलनाथ, नकुलनाथ के साथ गंगा प्रसाद तिवारी भी होंगे स्टार प्रचारक

मतदान के दूसरे चरण के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को है और दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने रविवार को मतदान के दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे गंगा प्रसाद तिवारी जो वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ है को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव 26 अप्रैल को होंगे जिसमें चुनाव प्रचार के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की इस सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राहुल गांधी प्रियंका गांधी भी शामिल है। साथ ही मध्य प्रदेश के नेताओं में छिंदवाड़ा जिले से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ और प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी को भी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सभी स्टार प्रचारक मध्य प्रदेश के दूसरे चरण के लिए बनाए गए हैं। जो पहले चरण समाप्त होने के बाद लगातार मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में जहां-जहां चुनाव होंगे वहां पर स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए पहुंचेंगे।

वरिष्ठ नेता की साथ ही स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रहे

गंगा प्रसाद तिवारी कई वर्षों तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने कई चुनाव संपन्न कराए जिसमें कमलनाथ के लोकसभा चुनाव नकुलनाथ के लोकसभा चुनाव के साथ ही कमलनाथ के विधानसभा चुनाव और जिले के अन्य चुनाव शामिल हैं। जिनमे गंगा प्रसाद तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कांग्रेस को जीत दिलाई है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ ही स्टेट बर काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और जिला अधिवक्ता संघ के स्थाई सदस्य हैं।