Home जिला Health industry : आयुषमान भारत योजना से प्राइवेट अस्पतालों की मौज !

Health industry : आयुषमान भारत योजना से प्राइवेट अस्पतालों की मौज !

सीरीज पार्ट 01

सरकार की बेहतरीन योजना, 5 लाख तक का इलाज फ्री

कॉर्डिनेटर के भरोसे करोड़ों का उपचार, कोई रिकॉर्ड नहीं

छिंदवाड़ा। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना है जिसमें सरकार लाभान्वित व्यक्ति को 5 लाख रुपए तक का उपचार फ्री में करके दे रही है। इससे भी बड़ी बात यह है कि यह उपचार सरकारी अस्पतालों में ही नहीं बल्कि कुछ निर्धारित प्राइवेट अस्पतालों में भी किया जा रहा है। जिससे लोगों को फायदा तो हुआ है लेकिन सबसे ज्यादा फायदा इस योजना में प्राइवेट अस्पतालों को हुआ है । इसका कारण यह है कि इस योजना के तहत होने वाले उपचार पर किसी तरह की मॉनिटरिंग की व्यवस्था नहीं है। एक कोऑर्डिनेटर के भरोसे पूरी व्यवस्था चल रही है। और यह कोऑर्डिनेटर प्राइवेट अस्पतालों को उपचार की खुली छूट दे रहा है । कई मामलों में देखने में आया है कि जिन लोगों को वह बीमारी ही नहीं थी जिसका इलाज अस्पताल ने कर दिया और लाखों रुपए सरकार के खजाने से निकाल लिए। सीधी बात यह है की निजी अस्पताल अब तक लोगों की जेब खाली कर रहे थे। लेकिन आयुष्मान भारत योजना में अपना पंजीयन करने के बाद यह निजी अस्पताल सीधे-सीधे सरकार की जेब पर भी डाका डाल रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना क्या है.. और इस योजना में क्या-क्या लाभ लोगों को मिल रहे हैं, कैसे मिल रहे हैं। इन सारी बातों को लेकर एक पूरी रिपोर्ट तैयार की गई है। जो इस समाचार के साथ डाली जा रही है।

योजना से संबंधित पहला पार्ट इस वीडियो में 👇

इस रिपोर्ट को लगातार देखें और फॉलो भी करें क्योंकि अब आयुष्मान भारत योजना से जुड़े भ्रष्टाचार को लेकर दिव्य भारत समाचार लगातार एक सीरीज चलाएगा। जिसका यह पहला पार्ट है जिसमें आयुष्मान भारत योजना का एक इंट्रोडक्शन दिया गया है । वास्तव में आयुष्मान भारत योजना क्या है और इसे कैसे लाभ मिल सकता है । आने वाले पार्ट में आयुष्मान भारत योजना में निजी अस्पताल कैसे पलीता लगा रहे हैं। और ऐसे उपचार जो मेडिकल कॉलेज में हो सकते हैं उनका उपचार भी निजी अस्पतालों में करवाया जा रहा है इसमें कौन-कौन शामिल है और किन-किन लोगों की जेब सरकारी खजाने से भर रही है। इसका पूरा खुलासा दिव्य भारत समाचार करेगा।

Health industry…Avinash Singh
9406725725/7697930555