Home जिला मनमानी : देव इंटरनेशनल 30 में, पिज़्ज़ा हट 45 रुपए में बेच...

मनमानी : देव इंटरनेशनल 30 में, पिज़्ज़ा हट 45 रुपए में बेच रहा पानी की बोतल !

उपभोक्ता फोरम ने देव इंटरनेशनल पर ठोका जुर्माना

लुट रहे ग्राहक 29 रुपए का दूध पैकेट 35 में बेच रहे

छिंदवाड़ा। शहर में दुकानदार मनमानी कीमतों में सामान बेचकर शहर वासियों को ठग रहे हैं। यह ठगी केवल शहर में नहीं है बल्कि शहर से लेकर गांव तक है। हर चीज में लोगों को 20 से 30% तक ज्यादा कीमत देनी पड़ रही है । और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पढ़ रहा है। बड़ी बात यह है कि यह छोटी-मोटी चीज खरीदने वाले आम आदमी से लेकर अमीरों तक है। एक दुकान से दूध का पैकेट लेने वाला भी ठगा जा रहा है और पिज़्ज़ा हट जैसे संस्थान और देव इंटरनेशनल होटल जैसे रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने वाला भी ठगा जा रहा है। ऐसे तीन मामले आज सामने आए जिसमें देव इंटरनेशनल पर जिला उपभोक्ता फोरम नए 1 लीटर पानी की बोतल पर 10 रुपए ज्यादा वसूलने पर 8 हजार 520 रुपए का जुर्माना किया है।

वही एक बिल सामने आया है जिसमें 20 रुपए की पानी की बोतल को 45 रुपए में बेचा गया और बाकायदा जीएसटी लगाया गया है। आज सुबह जब मैने एक आधा लीटर दूध की थैली खरीदी तो उसमें कीमत 29 रुपए लिखी थी। लेकिन दुकानदार ने मुझ से 35 रुपए वसूल किया। यह तीन मामले आज मैं आपके सामने लेकर आया हूं। जिससे साफ दिखता है कि जिले में किस तरह से ओवर रेटिंग कर लोगों से ठगी की जा रही है। इस ठगी को रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग अपने कार्यायलयों के एसी कमरों में बैठकर केवल वेतन ले रहे हैं।

देव इंटरनेशनल पर 8520 रुपए जुर्माना, ग्राहक को भुगतान

मामला 1 अक्टूबर 2025 का है, श्रीवास्तव कॉलोनी निवासी इमरान खान नाश्ते के लिए देव इंटरनेशनल होटल के अंदर बने रेस्टोरेंट में गए थे। यहां उन्होंने अपने खाने के ऑर्डर के साथ बेली कंपनी की पानी की दो बोतल खरीदी। जब बिल सामने आया तो पता चला कि एक-एक लीटर की इन दो बोतलों की कीमत रेस्टोरेंट में 30 – 30 रुपए लगाई गई । दो बोतलों पर 20 रुपए ज्यादा वसूले गए। इस मामले में इमरान खान ने जिला उपभोक्ता फोरम में परिवाद प्रस्तुत किया ।जिसमें सुनवाई के बाद फोरम के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सोनकर व सदस्य मोहन सोनी एवं नीता मालवीय ने परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए। 1 लीटर पानी की कुल कीमत से 10 रुपए ज्यादा वसूलने के लिए देव इंटरनेशनल होटल पर दो बोतलों पर ज्यादा वसूले गए 20 रुपए के साथ-साथ कुल 8520 का जुर्माना किया है। और यह रकम इमरान खान को देने के निर्देश दिये हैं।

पिज्जा हट में पानी की बोतल की कीमत 45 रुपए, जीएसटी भी

दूसरा मामला शहर के पिज़्ज़ा हट रेस्टोरेंट का है। यहां का एक बिल सामने आया जिसमें रेस्टोरेंट में एक लीटर एक्वाफिना पानी की बोतल की कीमत 45 रुपए लगाइ गई। ग्राहक ने जब इस रेस्टोरेंट से पानी की बोतल खरीदी तो एक पानी की बोतल की कीमत 42 रुपए 86 पैसे लगाई गई। इतना ही नहीं इस रेस्टोरेंट ने तो और कमाल कर दिया। 20 रुपए की बोतल को 42 रुपए 86 पैसे की बताने के बाद। 2.5% स्टेट जीएसटी और 2.5% केंद्रीय जीएसटी भी लगाया गया। पानी की कुल कीमत 45 रुपए ग्राहक से वसूले गए। जबकि पानी पर जीएसटी पूर्व से देय होता है। इसकी वास्तविक कीमत बोतल पर लिखी होती है। कोई भी रेस्टोरेंट या पानी की बोतल बेचने वाला प्रतिष्ठान पानी की बोतल पर लिखी कीमत से ज्यादा नहीं वसूल सकता। लेकिन यहां तो ग्राहकों की आंख में मिर्ची झोंक कर उनकी जब लूटी जा रही है।

29 रुपए की दूध की थैली 35 रुपए में मिली, और मै ले भी आया

तीसरा वाक़्या आज सुबह मेरे स्वयं के साथ घटित हुआ। आज सुबह में एक दुकान पर दूध की थैली लेने पहुंचा। मैंने यहां से दूध की एक थैली खरीदी और 10 रुपए कीमत का ब्रेड का पैकेट खरीदा। दुकानदार ने मुझसे 45 रुपए लिए और मैं घर चला आया। अचानक घर आने के बाद दूध गर्म करते समय मेरी नजर दूध की खाली थैली पर पड़ी। जिस पर दूध की कीमत केवल 29 रुपए लिखी हुई थी। जबकि दुकानदार ने इस दूध की थैली के मुझ से 35 वसूल किए। मतलब एक थैली पर 6 रुपए ज्यादा दुकानदार वसूल रहे हैं। ग्राहक भीषण महंगाई के दौर में बिना कुछ बोले मनमानी कीमत देकर घर लौट रहे हैं।

जागो ग्राहक… जागो… Avinaash Siingh
9406725725
7697930555