Home राजनीति मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत होर्डिंग से गायब जिले के सांसद !

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत होर्डिंग से गायब जिले के सांसद !

मप्र सरकार के छिंदवाड़ा आने से ज्यादा चर्चे होर्डिंग के

जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे नेता

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में भाजपा की राजनीति में लाख कोशिशें के बाद भी दूरियां कम होती नजर नहीं आ रही। भाजपा जिला अध्यक्ष और जिले के सांसद के अलग-अलग खेमे कुछ ना कुछ ऐसी कारगुजारी कर ही देते हैं जिससे भाजपा के अंदरूनी कलह है और सुप्रीमो बनने का कोशिश साफ नजर आने लगती है। ऐसी एक कारगुजारी मंगलवार को शहर में दिखाई थी। दरअसल भाजपा के शुभंकर जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के बेटे का विवाह हुआ और मंगलवार 9 दिसंबर को विवाह के बाद भव्य रिसेप्शन रखा गया। जिसमें जिले भर के नेता और आम नागरिकों को भी भाजपा जिला अध्यक्ष ने आमंत्रित किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सहित कई आला मंत्री और नेताओं को भी अपने घर विवाह समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा। जिला अध्यक्ष के यहां रिसेप्शन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई बड़े नेता और भाजपा के पदाधिकारी यादव परिवार खुशियों में शामिल हुए।

लेकिन इस दौरान इस बात की चर्चा कम ही सुनाई थी की मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा आए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में रहा बस स्टैंड के सामने लगा हुआ होल्डिंग जो मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत वंदन अभिनंदन के लिए लगाया गया था। इस होल्डिंग में तमाम नेताओं के फोटो थे यहां तक की शहर और जिले के कई नेताओं के फोटो भी होर्डिंग में लगाए गए। लेकिन इस होल्डिंग से जिले के लाडले सांसद विवेक बंटी साहू गायब थे । इस होल्डिंग में कहीं भी विवेक बंटी साहू का फोटो नहीं लगाया गया। हालांकि पहले से ही उन्हें बड़े नेताओं में शुमार कर दिया गया है। और अक्सर होर्डिंग में प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनका एक छोटा सा फोटो होर्डिंग में लगाया जा रहा था। लेकिन अब तो शहर में मुख्यमंत्री के आगमन जैसे मामले में भी सांसद को होल्डिंग से ही गायब कर दिया गया यह चर्चा मंगलवार को पूरे शहर में रही।

सांसद दिल्ली में, नहीं हो पाए रिसेप्शन में शामिल

जिले के सांसद विवेक बंटी साहू इस समय दिल्ली में है और दिल्ली में होने के कारण में यादव परिवार की खुशियों में शामिल नहीं हो सके। लेकिन इस बात का यह मतलब नहीं निकाला जा सकता कि सांसद शहर में नहीं है तो फिर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत, वंदन, अभिनंदन होर्डिंग में सांसद का क्या काम। होर्डिंग से सांसद को गायब करने के पीछे की तस्वीर साफ नजर आ रही है की किस तरह से छिंदवाड़ा भाजपा में नेताओं की आपसी दुश्मनी हावी हो रही है। यह होर्डिंग लगाने वाले मुख्य रूप से भाजपा नेता शनटी बेदी और भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना के पुत्र अजय चुनमुन सक्सेना हैं। क्योंकि होल्डिंग में बड़े नेताओं के अलावा केवल इन्ही दो नेताओं के बड़े फोटो लगे हुए हैं। इसका मतलब साफ है कि होल्डिंग इन्हीं नेताओं ने स्वागत, वंदन, अभिनंदन में लगाया है और उसमें से सांसद गायब है।

महामंत्री विवाद चरम तक, दिखने लगा विरोध का असर

छिंदवाड़ा जिला भाजपा कार्यकारिणी का गठन हो गया। पदाधिकारी भी बनाए गए लेकिन जिला महामंत्री का एक पद अब भी खाली है। इस पद को लेकर भाजपा में चल रहा विवाद चरम पर पहुंच गया है। दरअसल जिला भाजपा अध्यक्ष के खेमे से केवल एक नाम प्रदेश संगठन के पास गया है। और वह नाम है भाजपा के वरिष्ठ नेता शनटी बेदी का। लेकिन संसद विवेक बंटी साहू शनटी बेदी को महामंत्री बनने से राजी नहीं हैं। सांसद चाहते हैं कि तीसरा महामंत्री उनके जिले में सबसे विश्वासपात्र नेता टीकाराम चंद्रवंशी को बनाया जाए। इसके पहले प्रदेश संगठन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पांडे और आदिवासी नेता कमलेश उईके को जिला संगठन में महामंत्री बनाया है। लेकिन तीसरे महामंत्री का चुनाव करने में प्रदेश संगठन ने दो महीने से ज्यादा का समय लगा दिया। जबकि जिला संगठन शनटी बेदी के नाम पर मोहर लगा चुका है। कहीं ना कहीं इस मामले में सांसद के द्वारा किया गया विरोध अब सामने नजर आने लगा है। इसके बाद भी एक बात समझ से परे हैं अभी दीपावली में पूर्व कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना खुद सांसद विवेक बंटी साहू के यहां पहुंचे थे और अच्छे संबंध दिखाने का प्रयास किया था। लेकिन उसके बाद भी होर्डिंग लगाने वाले उनके बेटे अजय चुनमुन सक्सेना ने सांसद को क्यों गायब किया यह सवाल उठ रहा है।

राजनैतिक गुटबाजी भाजपा…
Avinash Singh
9406725725/7697930555