Home अपना शहर भू माफिया : अब शुरू हुआ एक नया खेल, प्लाट बेचे महंगे...

भू माफिया : अब शुरू हुआ एक नया खेल, प्लाट बेचे महंगे हुए तो बना ली गैंग !

प्रताड़ित करना शुरू ताकि वापस बेच दे वही प्लाट

फ्रंट में बेच दी एक एकड़ जमीन, हो रहा नाले पर कब्जा

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा शहर में भूमाफियाओं का खेल लगातार जारी है। आदिवासियों की जमीनों ओने पौने दामों में खरीदी जा रही है और अब उन पर कवर्ड कॉलोनियल डेवलप की जा रही है । बिना किसी अनुमति के प्लाट बेचे जा रहे हैं और अवैध कालोनियां बनाई जा रही है। लेकिन एक नया भू माफिया और खड़ा हो गया है । जो रुपयों के लालच में किसानों के द्वारा बेचे गए प्लाटों पर कब्जा जमाने की फिराक में है। यह मामला है सुभाष कॉलोनी के आगे बनी गैलेक्सी रेजिडेंसी के पास के खेतों का । जहां किसानों ने 30 से 40 प्लांट भेज दिए अब जब रेजिडेंसी के प्लाटों की कीमत बड़ी तो किसान और भू माफिया मिलकर प्लाट मालिकों को ऑन ए पौने दामों में प्लाट बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं । इसके लिए बाकायदा षड्यंत्र रच लिया गया है जिन लोगों ने इस क्षेत्र में मकान बना लिए हुए रास्ते के लिए भी परेशान हो रहे।


गैलेक्सी रेजिडेंसी की बाउंड्री से लगे हुए खेतों में जाने के लिए वैसे तो कोई रास्ता नहीं है । लेकिन यहां के किसानों ने नाले से लेकर जहां तक उनकी जमीन है लगभग 4:30 एकड़ भूमि के लिए एक 15 फीट का रास्ता देने की बात कह कर 5 लोगों के हिस्से की जमीनों में प्लांट बेचे गए। प्लांट सबने अलग-अलग बेच लेकिन एक सहमति बनी की सभी के खेतों से गुजरती हुई कॉलोनी की कंपाउंड वॉल से लगी हुई 15 फीट की जमीन प्लांट वालों को रास्ते के लिए दी जाएगी। प्लाट बेचने के लिए बाकायदा खेत मालिक ने हर प्लांट के सामने से 15 फीट की रोड भी थी । यहां साढे 500 से लेकर 1200 रुपए स्क्वायर फीट तक प्लांट बेच दिए गए। लेकिन अब इन्हीं प्लांट और मकान बनाकर रहने वालों की फजीहत बढ़ गई है । क्योंकि 15 फीट का वह रास्ता दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। इस क्षेत्र के लोग कॉलोनी के गेट से आकर एक छोटे से रास्ते पर निर्भर हैं। उस पर भी इसी गैंग का हिस्सा एक किसान कब्जा जमाया बैठा है और आए दिन विवाद खड़े कर रहा है।

क्या है षडयंत्र…क्यों बंद किया रास्ता ?

इस पूरे मामले में षड्यंत्र यह है कि गैलेक्सी रेजिडेंसी के पुराने पार्टनर जो कि कांग्रेस का नेता भी है । उसने सभी किसानों को और अपने कुछ भूमाफिया साथियों को आपस में मिला लिया है । अब यह पूरा गैंग चाहता है कि जिन लोगों ने यहां मकान बनाए हैं या जिन लोगों ने प्लाट खरीदे है वे ओने पौने दामों में प्लांट बेचकर चल जाए । इसका फायदा यह होगा कि भू माफिया इस क्षेत्र में प्लाटिंग करेगा और जो कीमतें गैलेक्सी रेजिडेंसी के प्लाटों को मिल रही है उन कीमतों पर प्लांट बेचकर मोटा मुनाफा कमाएगा। लेकिन यह तब तक संभव नहीं है जब तक कि उस खेतों में प्लाट खरीदने वाले अपने प्लाट छोड़ नहीं देते । इसके लिए भूमिया और किसानों ने मिलकर उनके रास्ते बंद कर दिए । यहां तक की प्लाट मालिकों को अपनी जमीन पर मकान बनाने के लिए मटेरियल लाने तक का रास्ता यहां नहीं छोड़ा गया। कॉलोनी से जो रास्ता इस क्षेत्र में आता है उसे रास्ते पर भी एक किसान ने कब्जा कर लिया है और आए दिन रास्ता बंद करने की धमकी दे रहा है।

नाले पर अतिक्रमण कर अवैध प्लाटिंग की तैयारी

गैलेक्सी रेजिडेंसी का गेट बनाने के लिए यहां पर नाले के ऊपर 15 फीट का की पुलिया बनाई गई है। इसी तर्ज पर ठीक उसके बाजू में एक पुलिया का निर्माण और हो रहा है। नाले पर अतिक्रमण कर यहां अवैध प्लाटिंग की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल एक भूमाफिया ने गैलेक्सी रेजिडेंसी के गेट से लगी हुई एक एकड़ जमीन खरीद ली है। और अब जिस रास्ते का उपयोग उस पूरे क्षेत्र में जाने के लिए किया जाना था। उसको इस भूमाफिया ने बंद कर दिया और वहां एक पुलिया का निर्माण कर रहा है । यह भू माफिया उस एक एकड़ जमीन पर अवैध प्लांट काट कर बचेगा । और गैलेक्सी रेजिडेंसी से ज्यादा कीमत में प्लाट बेचने के प्रयास करेगा। क्योंकि गैलेक्सी रेजिडेंसी के गेट से लगी हुई है जमीन सीधे फ्रंट पर आ रही है। जिससे इन प्लाटों की कीमत ज्यादा मिल मिलेगी । यही कारण है कि इस पूरे साढे चार पांच एकड़ के रकबे में जो प्लाट बेच दिए गए । उन प्लाट मालिकों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया है। ताकि एक एकड़ से शुरू होने वाली अवैध प्लाटिंग पीछे 5 एकड़ तक पहुंच जाए और भू माफिया के साथ किसानों को भी थोड़ा बहुत फायदा हो जाए।

Next episode – कोन हैं कांग्रेस नेता, किसने खरीदी फ्रंट की एक एकड़ जमीन ( खुलासा )

भू माफिया… Avinash Singh
9406725725/7697930555