Home अपना शहर रईसों पे करम… गरीबों पे सितम, कर रहा नगर निगम !

रईसों पे करम… गरीबों पे सितम, कर रहा नगर निगम !

जहां उजाड़े थे गरीबों के झोपड़े वहीं बन रही अवैध बिल्डिंग

पार्किंग नहीं, एक एक इंच जमीन का उपयोग, अतिक्रमण भी

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नगर निगम को अंधेर नगरी चौपट राजा यूं ही नहीं कहा जाता। शहर में इस बात के उदाहरण हर जगह देखने को मिल जाते हैं। साल भर पहले नगर निगम ने जहां दर्जन भर से ज्यादा कच्चे झोपड़ों को तोड़कर 60- 70 लोगों को बेघर कर दिया था। उसी जगह पर एक ऐसी बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है जो व्यावसायिक बिल्डिंग है। और पूरी तरह से अवैध रूप से बनाई जा रही है। यह बिल्डिंग कालीबाड़ी मंदिर मार्ग पर उस घुमावदार रास्ते के बिल्कुल करीब बन रही है जहां एक्सीडेंटल पॉइंट है। और बिल्डिंग का निर्माण नियमों और कायदों को ठेंगा दिखाकर किया जा रहा है।

यह बिल्डिंग पूरी तरह से व्यावसायिक है और चार मंजिला इस बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर भी निर्माण कार्य किया गया है। इस बिल्डिंग की अनुमति नगर निगम ने दी भी होगी तो भी यह बिल्डिंग पूरी तरह से अवैध है। लेकिन एक तरफ नगर निगम इस जगह से गरीबों को बेघर कर देता है, और दूसरी तरफ बहु मंजिला अवैध निर्माण की तरफ देखता भी नहीं। नगर निगम का यह दोहरा रवैया समझ से परे हैं। या अधिकारियों ने केवल गरीबों को देखने का चश्मा लगाया हुआ है। की कौन ठेला लगा रहा है, कौन झोपड़ी बनाकर रह रहा है। लेकिन छिंदवाड़ा नगर में आने वाले समय के जो नुकसान होंगे। उसकी तरफ नगर निगम का ध्यान नहीं है। अधिकारी केवल खाना पूर्ति में लगे हुए हैं।

वीडियो में देखें अवैध निर्माण की पूरी हकीकत…👇

800 से ज्यादा आवेदन पेंडिंग, सीएम भी नहीं दे पाए जवाब

7 अगस्त को छिंदवाड़ा आए मुख्यमंत्री ने जन विश्वास अभियान की शुरुआत तो कर दी। लेकिन जनता का विश्वास कैसे जीत जाए यह अधिकारियों को बताना भूल गए। नगर निगम छिंदवाड़ा में 800 से ज्यादा मकान निर्माण की अनुमति पेंडिंग है। यह अनुमतियां क्यों पेंडिंग है यह सभी जानते हैं। वहीं दूसरी तरफ व्यावसायिक निर्माण को पूरी तरीके से अनुमति भी दी जा रही है। और इस व्यावसायिक निर्माण में हो रही नियमों की अनदेखी को भी नहीं देखा जा रहा। उसके बाद जन विश्वास की जब बात करें तो केवल गरीबों के आशियाने उड़ाए जाते हैं। गरीबों के ठेले सड़कों से हटाए जाते हैं। लेकिन रईसों के अवैध निर्माण नगर निगम के अधिकारियों की निगाह में जायज दिखाई देते हैं।

पार्किंग नहीं, ओपन स्पेस नहीं, अतिक्रमण भी कर लिया !

पीजी कॉलेज रोड से कालीबाड़ी माता मंदिर जाने वाले रास्ते पर जिस जगह यह व्यावसायिक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जा रही है। वह बिल्कुल घुमावदार रास्ते पर है जहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं। यह जगह रास्ता नीचे से ऊंचाई की तरफ जाता है। जहां वाहन चालकों को बड़ा संभाल कर दूसरी तरफ देखना पड़ता है। लेकिन जिस जगह बिल्डिंग बनी है दोनों तरफ से आने वाले किसी भी व्यक्ति को सामने वाला दिखाई नहीं देगा। निर्माण में यातायात संबंधी नियमों की पूरी तरह के से अनदेखी की गई। इतना ही नहीं इस बिल्डिंग को बनाने वाले ने जो शायद एक कॉलेज बन रहा है। ना ही ओपन स्पेस छोड़ा है और ना ही बिल्डिंग में पार्किंग कहीं दिखाई दी है। पीछे की तरफ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण साफ-साफ दिखाई दे रहा है उसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी नगर निगम के पदाधिकारी और महापौर गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चला रहे हैं। और गरीबों को मकान बनाने की अनुमति तक नहीं दे रहा है।

छिंदवाड़ा नगर निगम : अंधेर नगरी…चौपट राजा
Avinaash Siingh
9406725725
7697930555