7 गंभीर मामलों में अभियुक्तों को दिलाई आजीवन कारावास की सजा
सिंगरौली में पदस्थ रहते काम और इन्वेस्टिगेशन स्किल दिखाई
छिंदवाड़ा। पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेशानुसार, छिंदवाड़ा जिले में महिला सेल में पदस्थ पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्रीमती प्रियंका पांडे को डीजीसीआर (Director General’s Commendation Roll) मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सात अंशुलझे प्रकरणों को सफलता पूर्वक सुलझाने एवं पीड़िता को न्याय दिलवाने के उनके अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।
डीएसपी प्रियंका पांडे पूर्व में जिला सिंगरौली में पदस्थ थीं, जहाँ उन्होंने महिला संबंधी अपराधों की गंभीर विवेचना करते हुए सात मामलों में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके इस साहसी एवं न्यायप्रिय कार्य को मान्यता देते हुए पुलिस मुख्यालय ने उन्हें डीजीसीआर मेडल से विभूषित किया है।
पुलिस विभाग उनकी प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट सेवा पर गर्व महसूस करता है। यह सम्मान महिला सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने में उनके अथक योगदान का प्रतीक है।
उपलब्धि…Avinash Singh
7697930555









