Home अपराध Love Triangle : बेवफाई सहन नहीं कर पाया युवक, उतार दिया मौत...

Love Triangle : बेवफाई सहन नहीं कर पाया युवक, उतार दिया मौत के घाट !

पांच साल से था मृतिका से संबंध, रिश्ते के भाई की एंट्री बनी वजह

दिन दहाड़े उसी के दुपट्टे से गला घोंटा, किराए के कमरे में वारदात

छिंदवाड़ा। शुक्रवार को दिनदहाड़े लालबाग क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती की हत्या ने सनसनी फैला दी। शहर में उसे समय हड़कंप मच गया जब युवती को उसके किराए के कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। किसी ने युक्ति का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम ने सनसनीखेज वारदात को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तो पता चला कि यह पूरा मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा हुआ है। और युवती की बेवफाई ने युवक को हत्यारा बना दिया है।

जिस युवक ने गर्ल्स कॉलेज में एमए की पढ़ाई करने वाली छात्रा का गला घोटकर हत्या की। उसके युवती के साथ पिछले 5 सालों से प्रेम संबंध चल रहे थे। और युवक युवती की हर जरूरत को पूरा कर रहा था। लेकिन अचानक दोनों के रिश्तों के बीच मृतिका का एक रिश्ते का भाई आ गया। जो कि उसका रिश्तेदार था । इस रिश्तेदार के साथ भी युवती के प्रेम संबंध बन गए। जिसका पता आरोपी युवक को भी चल गया। यही वजह थी की आरोपी 5 साल की अपनी प्रेमिका जिससे वह शादी तक करना चाहता था। उसकी बेवफाई सहन नहीं कर पाया और आखिरकार आरोपी ने युवती का गला घोटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कोतवाली पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है ताकि घटना के अन्य पहलुओं पर भी जानकारी हासिल हो सके।

दूसरा प्रेमी सजातीय था, बढ़ रहा था युवती का लगाव

घटना शुक्रवार की दोपहर 12 से 2 बजे के बीच की है। आरोपी युवक का युवती के लालबाग स्थित किराए के मकान में लगातार आना-जाना था। युवती अपनी दो और रिश्तेदार बहनों के साथ इस किराए के कमरे में रहती थी । जहां पर आरोपी लगातार आता जाता था । शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे आरोपी युवक, युवती से मिलने उसके कमरे में पहुंचा। जहां दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। इस दौरान आरोपी ने युवती को उसके तीसरे प्रेमी से बातचीत करने के लिए मना किया और उससे संबंध खत्म करने के लिए मनाने का प्रयास किया। लेकिन युवती ने साफ कह दिया कि वह उसका रिश्तेदार है और वह उससे बातचीत करती रहेगी। इन बातों के बीच दोनों की तीखी नोक भी हुई।

लेकिन युवती अपने दूसरे प्रेमी से संबंध खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुई। शायद युवती अपने दूसरे सजातीय प्रेमी में भविष्य का पति नज़र आ रहा था। इस बात को लेकर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने युवती के दुपट्टे से ही उसका गला घोट दिया। यह घटना दोपहर 12 से 2 के बीच घटित हुई आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। लेकिन शाम को जब मृतिका के साथ रहने वाली उसकी रिश्तेदार बहन कमरे में पहुंची। तब यह बात पता चली की युवती की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में तत्परता दिखाते हुए तत्काल संदेही की तलाश शुरू कर दी थी । जिसे शनिवार को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की गई।

किराए के मकानों में चल रही अनैतिक गतिविधियां

शहर में किराए के मकान में रहने वाले युवक और युवतियां के हाल खराब होते जा रहे है। युवतियों के प्रेम संबंध और उनके कमरों में युवकों का आना-जाना आम बात हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा जिम्मेदार मकान मालिक है। जो किराए पर मकान देने से पहले छात्र-छात्राओं और अकेले रहने वाले युवक – युवतियों की जानकारी तक नहीं लेते। अपने किराए के मकान में ऐसी अवैध गतिविधियों को लगातार संचालित होने देते हैं। जिसकी जानकारी वह ना ही पुलिस को देते हैं और ना ही अकेले रहने वाली युवाओ को हिदायत देते हैं कि उनके यहां कोई अनैतिक गतिविधि ना हो । रिश्तेदारों के अलावा और कोई ना आए । लालबाग के जिस मकान में 22 साल की युवती का की हत्या की गई। इस युवती के यहां भी लगातार आरोपी युवक का आना-जाना था। इतना ही नहीं इस मकान में 14 कमरे हैं। जिन्हें मकान मालिक ने किराए पर उठाया हुआ है।

इस हत्या ने शहर में किराए से चलने वाले मकान और ऐसे कमरों पर सवाल उठा दिए कि आखिर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले यह युवक युवतियां किस तरह की गतिविधियां अपने किराए के मकान में संचालित कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इस मकान मालिक ने अपने किसी भी किराएदार की जानकारी पुलिस को नहीं दी। जबकि पुलिस की सख्त हिदायत है कि किराए से मकान देने के पहले किराएदार की पूरी जानकारी पुलिस को देना जरूरी है। पुलिस वेरिफिकेशन कराना भी जरूरी है। लेकिन इन बातों से मकान मालिक को कोई लेना देना नहीं है। मकान मालिक अपने रिहायशी मकान को कमर्शियल बनाकर केवल किराया वसूल कर रहा है।

बिहाइंड द सीन…Avinaash Siingh
9406725725/7697930555