सरकार को करोड़ों का चूना, सरकारी जमीन से रास्ता
भू माफिया का बड़ा खेल, रेरा को दिखाना पड़ेगा पहुंच मार्ग
छिंदवाड़ा। शहर में भूमाफिया अपनी जमीनों को बेशकीमती बनाने के लिए सरकारी जमीनों का उपयोग कर रहे हैं। कई मामले लगातार उठाय जा रहे है। लेकिन नगर निगम के कानों में जू तक नहीं रेंग रही। अधिकारी मनमानी पर उतर आए हैं। नगर निगम की परिषद आंख बंद किए बैठी है। महापौर का पता नहीं है। और पार्षद सड़क, पानी, बिजली का रोना रो रहा है। इधर भू माफिया कॉलोनी काटकर करोड़ का मुनाफा कमाने के लिए सरकारी जमीन का उपयोग कर। नालों पर अतिक्रमण कर पुल का निर्माण कर रहे हैं। ताकि रेरा को बता सके कि इस जमीन पर पहुंचने का रास्ता यह है।
ऐसा ही शहर का एक और मामला सामने आया है। जो गैलेक्सी रेजिडेंसी से होकर जाता है। गैलेक्सी रेजिडेंसी से एक प्राइवेट जमीन पर 30 फुट का रास्ता बनाया गया और फिर दूसरे खेत पर जाने के लिए सरकारी नाले को क्षत विक्षत कर वहां पर पुल बना दिया गया। नगर निगम को इसकी खबर तक नहीं है । जबकि अब तक जिस जमीन पर कॉलोनी काटना है वहां पर न रीरा की अनुमति ली गई है और ना ही टीएनसीपी से किसी तरीके का कोई आवेदन । लेकिन इस 5 एकड़ जमीन पर करोड़ों कमाने की योजना तैयार कर ली गई। इस योजना के लिए सबसे पहले नाले पर पुल बनाने का काम किया गया है।
ऐसे बनाया नाले पर पुल 👇
सरकारी जमीन का कमर्शियल उपयोग कैसे किया ?
सुभाष कॉलोनी के पीछे श्रीवास्तव लेआउट और गैलेक्सी रेजिडेंसी के अंदर से एक रास्ता आगे के खेत के लिए बनाया जा रहा है । यह खेत लगभग 5 एकड़ और भूमिया की एक टीम ने यह खेत खरीदा है। जिस पर कॉलोनी बनाने की योजना है। गैलेक्सी रेजिडेंसी में फिलहाल 2200 से 2500 रुपए वर्ग फुट की जमीन बिक रही है। जिस खेत पर कॉलोनी बनाने की योजना है वहां पर भी इसी कीमत पर प्लाट बेचे जाएंगे। लेकिन रेरा की अनुमति लेने के लिए पहले जमीन तक पहुंचने का रास्ता दिखाना पड़ेगा। यह रास्ता गैलेक्सी रेजिडेंसी के अंदर से बनाया गया है। पहले प्राइवेट जमीन पर 30 फीट की रोड तैयार की गई और उसके बाद बीच में पढ़ने वाले नाले पर पुल का निर्माण कर दिया गया। जबकि यह पूरी तरह से अवैधानिक है। किसी जमीन पर जाने के लिए सरकारी जमीन का उपयोग करने अनुमति की आवश्यकता होती है।
इसके लिए सरकार को उसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है। क्योंकि यह पुल आम जनता की भलाई के लिए नहीं है। जबकि एक कमर्शियल उपयोग के लिए है और कमर्शियल उपयोग के लिए सरकारी जमीन का इस्तेमाल सरकार को बिना टैक्स चुकाया नहीं किया जा सकता। फिलहाल यहां केवल एक खेत है और जल्दी यहां पर एक पूरी कॉलोनी का निर्माण कर दिया जाएगा। यह कॉलोनी फ्री में नहीं दी जाएगी जबकि भू माफिया करोड़ों रुपए इस 5 एकड़ जमीन पर कमाएगा। फिर सरकार की जमीन का उपयोग फ्री में कैसे किया जा रहा है जब बड़ा सवाल है।
Episode 02 – नाले पर कमर्शियल पुल, नींद में निगम।
भू माफिया… Avinaash Siingh
9406725725/7697930555









