टीएनसीपी और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल
नागपुर रोड पर मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स, पार्किंग तक नहीं
छिंदवाड़ा । शहर में नगर निगम के पास 5000 से ज्यादा आवेदन आवासीय मकान के निर्माण की अनुमति के लिए पेंडिंग रखें हैं। लेकिन मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स बनाने वालों को धड़ाधड़ अनुमति मिल रही है। यह पूरा खेल धनलाल का है। धनलाल का कमाल है कि मल्टी स्टोरी बनाने वालों को अनुमति लेने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ते और ना टीएनसीपी तक जाना पड़ता है। धनलाल इतना पावरफुल है कि यहां के अधिकारी खुद ही सारी कार्रवाई करके मल्टी स्टोरी बनाने वालों के कदमों में रख देते हैं। और उसके बाद शुरू होता है वह खेल जो की पूरी तरह से अवैध है। अनुमति तो दे दी जाती है लेकिन जिस नियम और कानून के तहत अनुमति दी जाती है। जिन कायदों का पालन मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स के निर्माण में होना चाहिए। उन कायदा और कानून को ताक पर रखकर निर्माण शुरू हो जाते हैं।
बड़ी बात यह है कि एक बार कागज पर दस्तखत होने के बाद लाखों रुपए का वेतन लेने वाले नगर निगम और टीएनसीपी के अधिकारी उस मल्टी स्टोरी के निर्माण कार्य को देखने तक नहीं जाते। कितना वैध और कितना अवैध निर्माण यहां चल रहा है। पार्किंग कहां दी गई है। जहां पार्किंग दी गई है क्या वह जगह हमेशा के लिए खुली रहेगी। या कुछ दिन बाद फिर वहां पर एक और मल्टी स्टोरी की अनुमति अधिकारी धनलाल के भरोसे दे देंगे। यह सब चल रहा है अंधेर नगरी चौपट राजा के शहर छिंदवाड़ा में। एक तरफ आम आदमी अपना छोटा सा घर बनाने के लिए अनुमति के इंतजार में महीनों से बैठा है। दूसरी तरफ विज्ञापन छप रहे हैं मल्टी स्टोरी के जिसकी अनुमति धनलाल के भरोसे अधिकारियों ने रासुकदारों को दे रखी है।
वीडियो में देखें कैसे बन रहा सूद इंफ्रा 👇
सूद इंफ्रा : पूरा कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग, हॉल की जगह दुकानें
शहर के नागपुर रोड में बन रहा है एक मल्टी स्टोरी कंपलेक्स। जिसके विज्ञापन अखबारों में छप रहे हैं। और रोज अखबारों में उसके पंपलेट डाले जा रहे हैं। सूद इंफ्रा एक ऐसे परिसर का निर्माण कर रहा है जिसमें दुकान आसान किस्तों में बेची जा रही है । और इसके साथ ही दुकान खरीदने वालों को इन्वेस्टमेंट के तौर पर किराए की गारंटी भी दी जा रही है। यह कंपलेक्स जहां बन रहा है वहां पर प्रथम तल जो कि ग्राउंड फ्लोर पर बना है। लगभग 8 साल पहले बन चुका है। अब उसके ऊपर सूद इंफ्रा एक पूरी मल्टी स्टोरी तैयार कर रहा है। जिसमें 100 से ज्यादा दुकान बना दी गई। टीएनसीपी का कहना है कि इस परिसर को आवासीय परिसर से व्यावसायिक परिसर में परिवर्तित कर दिया गया है।
लेकिन अगर टीएनसीपी ने इसे व्यावसायिक परिसर बना दिया है। तो फिर व्यावसायिक परिसर के तहत जिन कायदों का पालन इस मल्टी स्टोरी परिसर के निर्माण में होना चाहिए वह नहीं हो रहा। यहां पार्किंग है और ना ही ऐसी कोई सुविधा जो की टीएनसीपी के नियमों के तहत आती हो। बड़ी बात यह है कि सूद इंफ्रा के विज्ञापन हर दिन छप रहे है। लेकिन नगर निगम और टीएनसीपी ने छिंदवाड़ा शहर में बनने वाले इस मल्टी स्टोरी परिसर की जांच आज तक नहीं की। बड़ी विडंबना है कि एक तरफ आम आदमी का एक फिट का अवैध निर्माण तोड़ दिया जाता है। और दूसरी तरफ अवैध रूप से मल्टी स्टोरी खुलेआम बनती है, खुलेआम विज्ञापन छपते हैं, और खुलेआम दुकान बेची जाती है।
ये कैसे नियम : बेसमेंट गायब, जहां बने वहां चल रही दुकानें
छिंदवाड़ा शहर नगर निगम बन चुका है। अब यहां शहर में होने वाले सभी निर्माण को लेकर एक गाइडलाइन जारी है। जिसके तहत आवासीय मकान, मल्टी स्टोरी कंपलेक्स, शॉपिंग कंपलेक्स और हर तरह के वह निर्माण जो छिंदवाड़ा नगर निगम की सीमा के अंदर होना है। उनके लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी है। आवासीय मकान बनाने के लिए भी मकान बनाने वाला केवल 60% भूमि पर ही मकान बना सकता है। यदि किसी आवासीय मकान का कुल क्षेत्र 1000 वर्ग फुट है, तो उस मकान पर 1000 वर्ग फुट में मकान बनाने के लिए उसको पूरा बेसमेंट पार्किंग के लिए छोड़ना पड़ेगा । और यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो केवल 600 स्क्वायर फीट भूमि पर ही मकान का निर्माण किया जा सकता है। यही नियम और बल्कि इससे भी सख्त नियम मल्टी स्टोरी शॉपिंग कंपलेक्स, मल्टी स्टोरी रेजिडेंशियल कंपलेक्स और ऐसे अन्य निर्माण पर भी लागू होते हैं।
छिंदवाड़ा में मल्टी स्टोरी परिसर में बेसमेंट गायब है। एक-एक फिट भूमि पर कंपलेक्स बने हुए हैं। जिन मल्टी स्टोरी परिसर में बेसमेंट बनाई भी गए वहां पर आज दुकान चल रही है। यह नजारा आप शहर के किसी भी मल्टी स्टोरी परिसर में जाकर देख सकते हैं । तो फिर छिंदवाड़ा को नगर निगम बनाने की क्या जरूरत थी। इसे एक गांव नहीं रहने देते और जिसे जहां मर्जी हो वहां पर निर्माण की अनुमति दे दी जाती। इसीलिए छिंदवाड़ा को अंधेर नगरी चौपट राजा की संज्ञा दी गई।
गजब छिंदवाड़ा… Avinaash Siingh
9406725725/7697930555








