Home Blog जिला भाजपा कार्यकारिणी : विजय पांडे और कमलेश उईके बने महामंत्री

जिला भाजपा कार्यकारिणी : विजय पांडे और कमलेश उईके बने महामंत्री

बंटी पटेल, अजय चुनमुन सक्सेना सहित 6 उपाध्यक्ष बनाए

अनिल गुप्ता कोषाध्यक्ष भरत घई को कार्यालय की कमान

छिंदवाड़ा। जिला भाजपा छिंदवाड़ा की कार्यकारिणी का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया । हालांकि अब भी महामंत्री के एक पद को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है । लेकिन कार्यकारिणी की घोषणा के बाद छिंदवाड़ा के दोनों पावर सेंटर का संतुलन कार्यकारिणी में साफ नजर आ रहा है । एक तरफ जहां जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के करीबी वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पांडे को महामंत्री बनाया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ कोयलांचल के आदिवासी नेता कमलेश उईके को भी महामंत्री पद से नवाजा गया है। दोनों नेता पहले सांसद विवेक बंटी साहू के करीबी रहे। लेकिन बाद में भाजपा संगठन में शामिल होकर पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसलिए यह नहीं कहा जा सकता की फिलहाल कमलेश उईके भी सांसद विवेक बंटी साहू के करीबी थे। हालांकि महामंत्री का एक पद अभी खाली जिस पर रस्साकसी चलने का अनुमान है। तीसरा महामंत्री कौन होगा इस बात को लेकर अब भी संशय बरकरार है। जिला भाजपा ने जो पहली लिस्ट जारी की है उसमें दो महामंत्री सहित 6 उपाध्यक्ष, सात मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह कार्यालय मंत्री के पद शामिल है। नई कार्यकारिणी में पूरी तरह से संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। हालांकि महामंत्री के दोनों पद जिला भाजपा कार्यालय के करीबी माने जा रहे हैं।

कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह

भाजपा की नई कार्यकारिणी में दोनों पावर सेंटर का संतुलन बनाने का प्रयास तो किया गया है। लेकिन कई बड़े नेता महत्वपूर्ण पदों से वंचित रह गए । सांसद विवेक बंटी साहू के करीबी और पूर्व कांग्रेस नेता बंटी पटेल उर्फ नीरज ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही पहले सांसद के करीबी रहे और बाद में भाजपा कार्यालय के करीब आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना के बेटे अजय चुनमुन सक्सेना को भी उपाध्यक्ष बना दिया गया। इसकेसाथ ही योगेंद्र राणा, अखिलेश शुक्ला, राजू नंदवंशी और योगेश साहू को भी जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का पद मिला है। इसके अलावा अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष विजेंद्र चौहान को सह कोषाध्यक्ष, भारत घई को कार्यालय मंत्री और विशु यादव को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया।

उपाध्यक्ष भी नहीं बन पाई जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष

सांसद विवेक बंटी साहू के कार्यकाल में बड़े पदों पर रहने वाले नेताओं को इस बार की कार्यकारिणी में छोटे पदों संतोष पर करना पड़ा है। वह भी भारी मशक्कत के बाद यह पद मिल पाया है। ऐसी एक नेता है महिला नेत्री, पार्षद और वर्तमान में जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष रही गरिमा प्रतीक दामोदर जिन्हें महामंत्री पद की उम्मीद थी। लेकिन उन्हें उपाध्यक्ष का पद भी नहीं दिया गया। गरिमा प्रतीक दामोदर को पूर्व कार्यकारिणी में बड़े पद पर रहने के बाद भी केवल मंत्री बनाया गया है। हालांकि संगठन में बड़ा पद पाने के लिए इस महिला नेत्री ने भर्षक प्रयास किया फिर भी उन्हें मंत्री पद से संतोष करना पड़ा है।

कौन होगा तीसरा महामंत्री, किसकी चलेगी, टिकी सबकी निगाहें

अब तक घोषित जिला भाजपा कार्यकारिणी में जिला भाजपा के दोनों पावर सेंटर सांसद कार्यालय और जिला भाजपा कार्यालय के बीच संतुलन बनाया गया है। लेकिन महामंत्री का एक पद अब भी खाली है । इस पद पर कौन बैठेगा इस बात को लेकर अब सब की निगाहें तीसरे महामंत्री की तरफ उठी हुई है। कि आखिर तीसरा महामंत्री किस खेमे में से जिला कार्यकारिणी में आएगा। यह तीसरा पद तय करेगा कि आखिर जिला कार्यकारिणी में रुका हुआ यह तीसरा पद किसके प्रयासों से उसके समर्थक को मिलता है। हालांकि दो महामंत्री के पदों की घोषणा से दोनों पावर सेंटर के कई नेताओं की उम्मीद पर पानी फिर गया है। जिन्हें उम्मीद थी कि उनका नाम आगे किया जाएगा। लेकिन अब केवल एक पद ही शेष रह गया है जो बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिला भाजपा कार्यकारिणी…
…Avinash Singh
9406725725/7697930555