अंतिम दिन खेले गए 2 सेमीफाइनल और फाइनल
मैत्री मैच में छिंदवाड़ा प्रेसएसोसिएशन का शतक
छिंदवाड़ा। जिला औषधि विक्रेता संघ के तत्वाधान में इनर ग्राउंड पर केमिस्ट प्रीमियम लीग के अंतिम दिन 2 सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले गए। फाइनल मुकाबले में छिंदवाड़ा टाइगर्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की और फाइनल खिताब अपने नाम किया। जिला औषधि विक्रेता संघ के जिला मीडिया प्रभारी शक्ति दुबे ने बताया कि रविवार को केमिस्ट लीग के आखरी दिन तीन मैच खेले गए। सेमीफाइनल का पहला मैच छिंदवाड़ा टाइगर बनाम छिंदवाड़ा लायंस के बीच खेला गया। जहां छिंदवाड़ा टाइगर्स ने आसान जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और नवेगांव इलेवन के मध्य खेला गया। पंजाब किंग्स ने नवेगांव इलेवन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। छिंदवाड़ा टाइगर्स और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। छिंदवाड़ा टाइगर्स निर्धारित ओवरों 10 ओवरों में 139 रन बनाए थे, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स 118 रन ही बना पाई। इस प्रकार छिंदवाड़ा टाइगर्स ने फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम को 11 हजार नगद एवं उपविजेता टीम को पांच हजार नगद राशि दी गई।
मैत्री मैच में प्रेस एसोसिएशन ने मारी बाजी…

जिला औषधि विक्रेता संघ के तत्वाधान में आयोजित कैमिस्ट लीग के अंतिम दिन मैत्री मैच का आयोजन भी किया गया। पहला मैच छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन बनाम फार्मा किंग्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर प्रेस एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस एसोसिएशन ने 8 ओवरों में 137 रन का विशालकाय लक्ष्य रखा। प्रेस एसोसिएशन के ओपनर बल्लेबाज श्रीमंत पाटनकर ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 33 बॉल पर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मा किंग्स ने 8 ओवरों में मात्र 93 रन ही बना पाई। प्रेस एसोसिएशन ने 46 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
सांसद के हस्ते दी गई चैंपियंस ट्रॉफी
कैमिस्ट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जिले के सासंद विवेक बंटी साहू ने शिरकत की, इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की, साथ ही फाइनल खिताब जीती छिंदवाड़ा टाइगर्स को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला औषधि विक्रेता संघ छिंदवाड़ा के अध्यक्ष संतोष चौरे, सचिव अजय मालवीय कोषाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार लांबा, सुश्री अर्पणा तेलंग, अमित राय एवं जिला औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारीउपस्थित थे।
खेल समाचार…अविनाश सिंह
7697930555









