Home अपराध सेक्स रैकेट : भोपाल में छिंदवाड़ा की युवतियों का कारोबार !

सेक्स रैकेट : भोपाल में छिंदवाड़ा की युवतियों का कारोबार !

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद खुला राज

भोपाल में किराए के फ्लैट में कर रही थी अय्याशी

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले की होनहार लड़कियां अब भोपाल जैसे महानगरों में भी अपना कमाल दिखा रही है। छिंदवाड़ा में तो कई किराए के मकान ऐसी लड़कियों ने किराए से ले रखे हैं जहां वह मनमाने तरीके से कारोबार कर रही है। अब यही काम छिंदवाड़ा की लड़कियों ने भोपाल जैसे महानगर में जाकर शुरू कर दिया है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब छिंदवाड़ा की एक नाबालिक लड़की के साथ उसकी दो सहेलियों ने बियर में नशे की दवा मिलाकर दुष्कर्म करवाया। दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया जिसकी शिकायत भोपाल के बागसेवनिया थाने में की गई है। भोपाल पुलिस ने छिंदवाड़ा की दो लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें विदिशा के दो युवक भी शामिल हैं। जिन्होंने नाबालिक किशोरी के साथ नशे की हालत में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया है।

19 मार्च 2026 की सुबह बागसेवनिया थाने में एक नाबालिक किशोरी पहुंचती है। और शिकायत दर्ज कराती है कि छिंदवाड़ा की ही रहने वाली उसकी दो सहेलियों ने भोपाल में किराए के फ्लैट पर विदिशा के दो युवकों से उसका सामूहिक दुष्कर्म करवाया है। इस शिकायत के बाद बागसेवनिया थाने की पुलिस तत्काल हरकत में आती है। और छिंदवाड़ा की दो लड़कियों और विदिशा के दो युवकों को गिरफ्तार किया जाता है 19 मार्च को ही बागसेवनिया थाने में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज होती है। लेकिन इस शिकायत के बाद एक राज खुलता है जो इस तरफ इशारा कर रहा है कि छिंदवाड़ा की लड़कियां भोपाल में जाकर किस तरह से सेक्स रैकेट चला रही है।

पीड़िता की स्टोरी : जिंदगी बदलने के सपने दिखाकर बुलाया भोपाल

18 मार्च की रात भोपाल में हुए इस कांड के बाद पीड़िता ने जो स्टोरी पुलिस को बताई । वह यह है कि उसकी दोनों आरोपी सहेलियां भोपाल में किराए के फ्लैट में रह रही थी। यह फ्लैट सहेलियों ने 6 मार्च को किराए पर लिया था और बाकायदा मकान मालिक को अपना आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी दिखाए थे। सहेलियों ने यह मकान पढ़ाई करने भोपाल में रहने की बात कह कर किराए पर लिया था। इसी बीच नाबालिक पीड़िता जो कि भोपाल में रह रही छिंदवाड़ा की सहेली की इंस्टाग्राम रील से प्रभावित थी। उस सहेली ने संपर्क किया और कहा कि भोपाल आ जा तेरी जिंदगी भी बदल जाएगी। इस तरह के कई लालच देकर नाबालिक को भोपाल बुलाया गया।

18 मार्च की सुबह नाबालिक पीड़िता भोपाल पहुंची और उसी रात अपनी आइडियल दोस्त ने नाबालिक पीड़िता को बियर ऑफर की । पहले तो नाबालिक ने मना किया लेकिन उसकी सहेली ने उसे कहा कि बियर में कुछ नहीं होता मजा आ जाता है। इस दौरान उसकी दूसरी दोस्त घर पर नहीं थी। उसके बाद दोनों ने बीयर पी। नाबालिक पीड़िता का कहना है कि बियर में कोई नशीली दवा मिली थी जिसके चलते वह लगभग बेहोशी की हालत में आ गई। इसी दौरान विदिशा के दो युवक वहां पहुंचे जिन्होंने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आधी रात दूसरी दोस्त भी फ्लैट पर पहुंच गई। और उसने पहले वॉशरूम ले जाकर नाबालिक पीड़िता को नहलाया और फिर से लाकर उसे बिस्तर में सुला दिया । जहां दोनों आरोपियों ने दोबारा नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बात की शिकायत सुबह होते ही पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में की है।

स्टोरी बिहाइंड द सीन : छिंदवाड़ा से ही तीनों लड़कियां थी संपर्क में

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक और स्टोरी निकलकर सामने आ रही है । जो पूरी तरह से पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल यह स्टोरी ऐसी है कि भोपाल में किराए का फ्लैट लेने वाली दोनों आरोपी लड़कियां और पीड़िता आपस में लगातार संपर्क में थी। और संभावना जताई जा रही है कि आरोपी लड़कियां एक तरह का रैकेट इस पूरे मामले में संचालित कर रही थी। जो कि सेक्स कारोबार से जुड़ा हुआ है पुलिस को कई सुराग ऐसे मिले जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है की छिंदवाड़ा की लड़कियां भोपाल में सेक्स रैकेट जैसे एक कारोबार को संचालित कर रही थी। और अक्सर नई-नई लड़कियों को गुमराह कर इस कारोबार में शामिल भी कर रही थी।

इस पूरे कांड में सबसे बड़ी बात यह है कि यह लड़कियां छिंदवाड़ा की है। लेकिन उनके ग्राहक विदिशा से आए थे। हालांकि फिलहाल मामला जांच में जिसमें कई खुलासे होने की संभावना है। पुलिस को संदेह है कि इन लड़कियों के संपर्क में कई सफेद पोश माफिया भी शामिल है। जिसमें विदिशा का एक बिल्डर और एक बैंक कर्मी के कनेक्शन लड़कियों से निकल रहे है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। एक एंगल यह भी सामने आ रहा है कि तीनों लड़कियों के बीच रुपयों को लेनदेन को लेकर विवाद हुआ इसके बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Next Episode – आरोपी लड़कियों के कॉल डिटेल में छिंदवाड़ा के अय्याश रईसों के भी संपर्क।

बिहाइंड द सीन…Avinash Singh
9406725725/7697930555