Home अपराध खजरी रोड स्टोरी : मोड़ दी सीवरेज लाइन, एकतरफा गढ़वा दिए बिजली...

खजरी रोड स्टोरी : मोड़ दी सीवरेज लाइन, एकतरफा गढ़वा दिए बिजली के पोल !

निगम न बना सके शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रचा षड्यंत्र

लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन और बिजली विभाग भी जांच के घेरे में

छिंदवाड़ा। खजरी रोड स्टोरी एपिसोड का एक पार्ट हमने शुक्रवार को रिलीज किया था। उसी का दूसरा पार्ट हम आज रिलीज कर रहे है। जिसमें खजरी रोड की प्राइवेट जमीनों की कीमतों को कैसे बेशकीमती बनाने के लिए नगर निगम की जमीन की बंदरबांट की गई उसके बारे में जानकारी दी जाएगी । दरअसल खजरी रोड पर जिस जगह की स्टोरी हम बना रहे हैं। वहां रसूखदारों की जमीन, नगर निगम की जमीन के पीछे स्थित है। और फ्रंट पर नगर निगम की जमीन है। पिछले पार्ट में हमने बताया कि काफी जमीन सड़क निर्माण में निकल गई और अब नगर निगम वहां शॉपिंग कंपलेक्स नहीं बना पा रहा है।

जितनी जगह बची है उस जगह को भी बर्बाद करने में रसूखदारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। रसूखदारों ने इस जमीन पर सीवरेज लाइन को सड़क से मोड़कर गढ़वा दिया। यह एक बड़ा ही सोची समझी साजिश के तहत किया गया षड़यंत्र है। ताकि सीवरेज लाइन के ऊपर नगर निगम अपनी उस खाली जमीन का कोई उपयोग न कर पाए। पूरे शहर में सीवरेज लाइन सड़कों से होकर गुजरी है। केवल खजरी रोड की इसी जमीन के सामने से सीवरेज लाइन सड़क से होकर गुजरने की बजाय नगर निगम की जमीन पर गाड़ी गई है। जिसके चेंबर साफ दिखाई दे रहे हैं। रसूखदारों ने लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन से साठ गांठ कर सीवरेज लाइन को एक तरफा करवाया ताकि नगर निगम की वह जमीन पूरी तरह से बर्बाद हो जाए और उसका कोई उपयोग ना हो पाए।

वीडियो में देखें करोड़ों के प्रोजेक्ट का असली सच 👇

क्या लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर निगम कराएगा एफआईआर ?

सीवरेज लाइन को नगर निगम की जमीन पर गाड़ने में केवल रसूखदार और धनवान ही दोषी नहीं है । बल्कि इस काम के लिए जिस लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम सोपा गया था वह भी दोषी है। दरअसल जो नक्शा लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी को सीवरेज लाइन डालने के लिए दिया गया । इस जगह पर लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने उस नक्शे का पालन नहीं किया। सीवरेज लाइन को सड़क के बजाय नगर निगम की जमीन पर गढ़ा दिया। जबकि यह एक तरफा है। लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस बात का अधिकार नहीं था कि वह नक्शे की अनदेखी करें । और सीवरेज लाइन को कहीं और गाड़ दे। हालांकि अब तक इस लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी को पूरा पैसा नहीं दिया गया है। और उम्मीद है कि नगर निगम के अधिकारी इस बात के लिए लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे । क्योंकि रसूखदारों से साथ गांठ कर लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने यह अपराध किया है जिससे नगर निगम की पूरी जमीन बर्बाद हो गई है।

डिवाइडर की जगह निगम की जमीन पर बिजली के पोल

अपनी जमीनों को सड़क पर लाने के लिए रसूखदार और धनवानो ने खासा पैसा खर्च किया है । इसमें बिजली विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बिजली विभाग के अधिकारियों की साठ गांठ भी साफ नजर आ रही है। दूसरा सबसे बड़ा अपराध इस क्षेत्र में जो किया गया वह यह है कि सड़क निर्माण के बाद जब पोल शिफ्टिंग हुई तो इस पोल शिफ्टिंग को सड़क के बीचो-बीच बने डिवाइडर पर किया जाना चाहिए था। ताकि इसका फायदा दोनों तरफ की सड़क पर मिल सके। लेकिन इस जमीन के सामने बिजली के पोल नगर निगम की जमीन पर लगा दिए गए। अब यहां का नजारा कुछ ऐसा है कि एक तरफ बिजली के पोल गड़े हैं। और सड़क की दूसरी तरफ पोल नहीं है । यहां स्ट्रीट लाइट केवल एक तरफ जलता है । जबकि डिवाइडर पर पोल गाड़े जाते तो दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगी होती। लेकिन एक बड़ा षड्यंत्र इस मामले में भी किया गया लेकिन नगर निगम हाथ पैर हाथ भरे बैठा है।

Next Episode – बेरोजगार युवा के लिए निगम की यह जमीन बन सकती है वरदान ।

गोलमाल… continue
Avinash Singh
9406725725/7697930555