Home अपराध छिंदवाड़ा ब्रेकिंग : कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में परासिया से 2 डॉक्टर...

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग : कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में परासिया से 2 डॉक्टर गिरफ्तार !

डॉ एसएस ठाकुर और डॉक्टर अमन सिद्दीकी अरेस्ट हुए

मामले की जांच कर रही एसआइटी ने शनिवार को करवाई कि

छिंदवाड़ा। कोयलांचल के चर्चित सिरप कांड में एसआईटी की टीम ने शनिवार को पराशिया से दो और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। लगभग 6 महीने बाद एसआईटी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया । जबकि लगभग 6 महीने से परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी और उनकी पत्नी सहित लगभग 9 लोग जेल में बंद है। एसआईटी के इस कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली है। पिछले लंबे समय से पीड़ित परिवार इन डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परासिया और आसपास के क्षेत्र में 6 महीने पहले बच्चों को मौत का सिरप बांटा गया। यह सिरप तमिलनाडु की एक कंपनी के द्वारा बनाया गया था। और इस कांबिनेशन कफ सिरप के कारण अब तक 24 बच्चों की जान जा चुकी है।

इस गंभीर मामले में पुलिस ने पहले ही सिरप कंपनी के मलिक सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी उनकी पत्नी, केमिस्ट, फार्मा एजेंसी संचालक सहित लगभग नौ लोग शामिल हैं। यह सभी लगभग 6 महीने से जेल में बंद और अब तक उनकी जमानत नहीं हो सकी है। इधर मामले की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी लगातार इस पूरे कांड की जांच कर रही है। इसी जांच के दौरान शनिवार को एसआईटी ने एक बड़ी कार्रवाई की और परासिया में प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर एसएस ठाकुर और डॉक्टर अमन सिद्दीकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल दोनों डॉक्टर सीट की हिरासत में हैं।

श्रीसन फार्मा ने बनाया था जहरीला सिरप, मालिक भी जेल में

बच्चों को सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत के बाद डॉक्टर प्रवीण सोनी, डॉक्टर एसएस ठाकुर और डॉक्टर अमन सिद्दीकी ने अपने प्रिस्क्रिप्शन में बच्चों को कोल्डड्रिफ कफ सिरप लिखा था। यह कांबिनेशन कफ सिरप तमिलनाडु की कंपनी श्रीसन फार्मा ने बनाया था। इसके लगभग 500 यूनिट छिंदवाड़ा भेजे गए थे। जिसमें से 430 यूनिट परासिया में ही बांट दिए गए। इस सिरप को पीने के बाद बच्चों की किडनी पर असर पड़ा और किडनी फेल होने के कारण एक महीने के दौरान 24 बच्चों की मौत हो गई। जिसमें बैतूल जिले के भी तीन बच्चे शामिल हैं। इस गंभीर मामले में श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन और तीनों डॉक्टर सहित अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें से नौ लोग पहले से जेल में हैं। हाल ही में हाईकोर्ट ने डॉक्टर प्रवीण सोनी की जमानत अर्जी यह कहकर खारिज कर दी कि यह एक गंभीर मामला है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। अब एसआईटी ने दो डॉक्टरों को और गिरफ्तार कर लिया जिन्हें कल जेल भेजा जाएगा।

दवा में मौत… Avinash Singh
9406725725/7697930555