Home अपना शहर कॉलोनाइजर ने चुरा ली सड़क बना ली कॉलोनी, कॉलोनाइजर का मकान भी...

कॉलोनाइजर ने चुरा ली सड़क बना ली कॉलोनी, कॉलोनाइजर का मकान भी सड़क पर !

मामला गुरैया रोड का, बड़े प्लेयर का खेल

नगर निगम के रडार पर छोटे अतिक्रमण कारी

छिंदवाड़ा। नगर निगम पर हमेशा से ही छोटे अतिक्रमण करियों को परेशान करने और उन्हें सड़क से हटाने या उन लोगों के मकान तुड़वाने के आरोप लगाते हैं जिनके पास कोई अप्रोच नहीं है। और यह आरोप कहीं ना कहीं सही भी होते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण गुरैया रोड पर देखने को मिला जहां एक कॉलोनाइजर ने सड़क पर कब्जा कर पूरी कॉलोनी बना दी। इस कॉलोनी पर आज तक नगर निगम की नजर नहीं पड़ी और या नगर निगम की नजर पड़ी भी तो कोई कार्रवाई नहीं की गई । कारण है कि यह कॉलोनाइजर शहर का बड़ा प्लेयर है। जिसने कई गोलमाल किए हैं और दूसरों की जमीनों को बेचकर लोगों से पैसों की उगाही कर ली । अब वह लोग पैसों के लिए इस कॉलोनाइजर के पीछे घूम रहे हैं।

फिलहाल बात करते हैं गुरैया रोड के उसे क्षेत्र की जहां पर कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में खुद का घर भी बनाया । लेकिन सड़क चुरा ली। नगर निगम आंखें बंद किए हुए बैठा है। दरअसल मामला है गुरैया रोड का है। यहां एक कॉलोनी बनाई गई कॉलोनी जब बनाई जा रही थी तो सड़क जमीन के बीच में थी । लेकिन जब कॉलोनी बनी तो सड़क गायब हो गई। सड़क की शुरुआत तो होती है और आगे जहां सड़क जाती है वह कॉलोनी के बाद जा भी रही है। लेकिन कॉलोनी में सड़क नहीं है अब यह आम रास्ता नहीं बचा। कॉलोनी का रास्ता हो गया और रास्ता भी नहीं हुआ इसके बीच में मकान बन गए।

खानापूर्ति कर रहे नगर निगम के अधिकारी

नगर निगम के अधिकारी केवल खाना पूर्ति के लिए काम करते नजर आ रहे हैं। कॉलोनी में जांच और सुविधाओं का निरीक्षण करने नगर निगम का कोई अधिकारी कभी नहीं जाता । यहां तक की सड़क चोरी के मामले में भी आज तक नगर निगम के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगर निगम के अधिकारी केवल छोटे अतिक्रमण करियों को ही देख रहे हैं । या उन लोगों के मकान पर नगर निगम की नजर है जिनकी शिकायत होती है। लेकिन कॉलोनी में किस तरह का गोलमाल चल रहा है । इस बात की खबर रखने की जिम्मेदारी भी नगर निगम के अधिकारियों की है । जिसका निर्वहन नगर निगम के इंजीनियर और दूसरे कर्मचारी नहीं कर पा रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि एक पूरी सरकारी सड़क चोरी कर ली जाती है और नगर निगम को भनक तक नहीं लगती।

कॉलोनाइजर का खुद का मकान सड़क के बीच

कॉलोनाइजर के दुस्साहस की हद उस समय हो गई जब कॉलोनाइजर ने सरकारी सड़क चुरा तो ली और उसे कॉलोनी में मिला लिया । लेकिन इस सड़क के बीचो-बीच कॉलोनाइजर ने खुद का घर भी बना लिया इस खबर के साथ जो नक्शा सड़क और मकान का दिखाई दे रहा है। उस सड़क के बीच जो मकान है वह मकान खुद कॉलोनाइजर का है। कॉलोनाइजर का लगभग 30% मकान इस सड़क पर बना हुआ है। कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में सड़क चुराने के साथ-साथ खुद के मकान के लिए भी सड़क की सरकारी जगह चुनी ताकि उससे ज्यादा जगह मिल सके। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद भी नगर निगम जागता है या नहीं।

Episode 02 – कौन सी कॉलोनी , कौन है वह बड़ा प्लेयर जिसने चुराई सड़क ?

सरकारी सड़क चोरी… Avinash Singh
9406725725/7697930555