सांसद और जिला भाजपा अध्यक्ष दोनों के समर्थक इंतजार में
किसको मिलेगा पद इस बात टिका समर्थकों का साथ वर्ना…?
छिंदवाड़ा। जिले के गलियारों में इन दिनों भाजपा संगठन की कार्यकारिणी चर्चाओं में है। एक भूचाल लोगों के मन में है लेकिन सब दबाए बैठे हैं। कारण है भाजपा की गुटबाजी और आपसी सामंजस्य की कमी। कार्यकारिणी में किस को पद मिलेगा, किसके खेमे का कार्यकर्ता या नेता पदाधिकारी बनेगा, किसका खेमा जिला कार्यकारी में भारी पड़ेगा और किसके समर्थक पद न मिलने पर उसे छोड़कर जाएंगे। जिला भाजपा की कार्यकारिणी चर्चाओं में तो है। लेकिन एक अजीब सी शांति भी राजनीतिक गलियारों में है। सब इंतजार कर रहे हैं कि कब कार्यकारिणी का गठन होता है, और किसको क्या पद मिलता है। उसके आधार पर भूचाल का आना तय होगा।
जिला भाजपा की कार्यकारिणी पर पिछले एक सप्ताह से मंथन चल रहा है और इस एक सप्ताह के दौरान सांसद की भुट्टा पार्टी चर्चाओं में है तो वही जिला भाजपा अध्यक्ष का खेमा भी भुट्टे के ठेलो के आसपास में नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे पूरी बीजेपी भुट्टे के ठेलो पर राजनीति कर रही है। भाजपा के प्रदेश संगठन ने जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए 30 जुलाई तक का समय दिया है। संभावना कम ही दिखाई देती है कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी का गठन 30 जुलाई तक हो पाए। इसका कारण है भाजपा की आपसी गुटबाजी। और अपने समर्थक को पद दिलाने की रस्साकस्सी । क्योंकि अब समर्थक भी आस लगाए बैठे हैं कि नेताजी की सेवा का फल उन्हें मिलेगा।
कार्यकारिणी में 90 को मिलेगी एंट्री, जिसमें 3 महामंत्री, 7 उपाध्यक्ष
जिला भाजपा की कार्यकारिणी में जिले भर से 90 लोगों को एंट्री मिलेगी। जिनमें से तीन महामंत्री प्रमुख होंगे इसके साथ ही साथ जिला उपाध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। इस बार कार्यकारिणी के 90 सदस्यों में से 30 महिलाएं होंगी। इसका मतलब साफ है कि जिला भाजपा संगठन महिलाओं की सहभागिता पार्टी में बढ़ा रहा है। लेकिन यह तो संगठन की बात है और पांच सदस्यों की कमेटी के तय कर कर करेगी कि किसको क्या पद मिलेगा । जिला भाजपा के दो केंद्र जिसमें से एक को सांसद विवेक बंटी साहू लीड करते हैं और दूसरे को जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव लीड कर रहे हैं। और दोनों के ही अपने-अपने अलग-अलग समर्थक है इन सभी समर्थकों की नजर अब महामंत्री और उपाध्यक्ष के पदों पर है। लेकिन पद सीमित है और समर्थक असीमित सबको पद देना संभव नहीं और जिला कार्यकारिणी कैसी होगी यह तय करना भी सामंजस्य का ही काम है। अब देखना यह है कि सांसद विवेक बंटी साहू का खेमा और जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव का खेमा कौन जिला कार्यकारिणी पर भारी पड़ता है।
भुट्टे और राजनीति…दो तस्वीरें 👇


कार्यकारिणी का गठन तय करेगा समर्थक साथ रहेंगे या नहीं !
जिला भाजपा की कार्यकारिणी का गठन इस बार बड़ा मुश्किल काम है। क्योंकि भाजपा दो खेमों में बटी हुई है। दोनों ही खेमों के समर्थक अलग-अलग हैं। सांसद विवेक बंटी साहू के साथ कई लोग हैं और ज्यादातर वे लोग सांसद के साथ सक्रिय है। जिन्होंने लोकसभा चुनाव मैं कमलनाथ को छोड़ भाजपा का दामन थामा था। हालांकि इसमें सबसे बड़ा नाम दीपक सक्सेना और अजय चुनमुन सक्सेना का है। लेकिन वर्तमान स्थिति में चुनमुन सक्सेना सांसद का साथ छोड़कर जिला भाजपा अध्यक्ष के खेमे में नजर आ रहे हैं। शेषराव यादव के खेमे में एक सबसे बड़े महत्वाकांक्षी तो अजय चुनमुन सक्सेना है । उसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष के साथ पूरे जिले की पुरानी भाजपा, चौधरी चंद्रभान सिंह के सारे समर्थक और सांसद से दूरियां बनाने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद है। यह सब भी कार्यकारिणी में पद पाने के लिए लालायित हैं। अब देखना यह है कि जिला कार्यकारिणी में संसद के समर्थकों को जगह मिलती है या जिला भाजपा अध्यक्ष अपने तरीके से कार्यकारिणी का गठन करते हैं। लेकिन जिसको पद नहीं मिला उस समर्थक का रिएक्शन क्या होगा ये महत्वपूर्ण बात है।
महिलाओं में भी पद पाने की होड़, हर कार्यक्रम में सक्रिय
इस बार जिला कार्यकारिणी में केवल पुरुष भाजपा नेताओं में ही कंपटीशन नहीं है। बल्कि इस बार भाजपा में महिला नेत्रियों की भी बाढ़ आ गई है। महिलाओं के कई चेहरे भाजपा में सक्रिय नजर आ रहे हैं । खासतौर से पिछले दो महीनों में जितने पार्टी के कार्यक्रम या सांसद के कार्यक्रम हुए हैं। और में महिला नेत्रियां ज्यादा से ज्यादा दिखाई दिए कुछ सीधे जिला भाजपा संगठन से जुड़ी है तो कुछ सांसद के खेमे में नजर आ रही है। इस बार कार्यकारिणी में महिलाओं में भी सबसे ज्यादा कंपटीशन देखा जा रहा है। कई चेहरे ऐसे हैं जिन्हें देखकर लगता है कि इन्हें कोई ऊंचा पद मिलेगा। लेकिन बात फिर वही आकर अटक जाती है कि सबको पद देना संभव नहीं है। फिर भी महिलाएं अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रही है कि उन्हें भाजपा संगठन में ऊंचा पद मिले।
दोनों जिले के मंडलों में सांसद के समर्थक मंडल अध्यक्ष
जिला भाजपा का एक महत्वपूर्ण अंग मंडल अध्यक्ष भी है। जिला भाजपा अध्यक्ष की घोषणा होने से पहले ही मंडल अध्यक्षों का चुनाव कर लिया गया । तब तक सांसद विवेक बंटी साहू सर्वे सर्वा थे और उन्होंने छिंदवाड़ा और पांढुर्णा दोनों जिले के 19 मंडलों में अपने समर्थकों का चयन मंडल अध्यक्ष के रूप में किया। जिसमें छिंदवाड़ा शहर के चार मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं। वर्तमान में स्थित यह है कि कार्यकारिणी का गठन होना बाकी है लेकिन इसके पहले ही जिले भर के मंडल अध्यक्षों का समर्थन पहले से ही सांसद विवेक बंटी साहू को प्राप्त है। कई बार संगठन के कार्यक्रमों या पार्टी की बैठकों में मंडल अध्यक्षों का विरोध या उनके द्वारा किया गया विरोध भी देखा गया है।
राजनैतिक विश्लेषण भाजपा… Avinash Singh
9406725725/7697930555









