Home अपना शहर नगर निगम की नौकरी और स्विट्जरलैंड में फैमिली हॉलीडे !

नगर निगम की नौकरी और स्विट्जरलैंड में फैमिली हॉलीडे !

भगवान ऐसी नौकरी सबको दे, अपना देश तो घूम पाएं

नगर निगम के अधिकारी ने महंगे देश में मनाई छुट्टियां

छिंदवाड़ा। जिले में विदेश घूमने जाने का शौक लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर युवाओं में यह शौक बैंकॉक, थाईलैंड , इंडोनेशिया और नेपाल जैसे देशों में जाने का है। यह देश जहां भारत के लिए व्यवहारिक है वही सस्ते भी है। इन देशों में बहुत कम रुपयों में यात्रा और सैर सपाटा किया जा सकता है। लेकिन शहर के एक अधिकारी ने पिछले दिनों दुनिया के महंगे देशों में शुमार स्विट्जरलैंड में पूरे परिवार के साथ छुट्टियां बिताई और खूब सैर सपाटा किया। नगर निगम के एक अधिकारी 15 दिन की छुट्टी पर विदेश घूमने के लिए निकले। यह अधिकारी किसी सस्ते देश में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने नहीं गए बल्कि स्विट्जरलैंड जैसे महंगे देश में इन्होंने एक सप्ताह से ज्यादा छुट्टियां बिताई । लोगों को जब यह बात पता चली तो लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि भगवान ऐसी नौकरी सबको दे तो कम से कम अपने देश को ही पूरा घूम सके। नगर निगम में शहर के सबसे चर्चित अधिकारी अवैध कॉलोनी के मामले हो या फिर दुकानों में हेर फेर के। इन अधिकारी के बगैर पत्ता भी नहीं हिलता। या यूं कहे की जब से इन चर्चित अधिकारी का तबादला नगर निगम में हुआ है। इन्होंने पूरे शहर में अपना सिक्का चलाया है। यही कारण है कि आईएएस और आईपीएस जैसे आला अधिकारी भी विदेश जाने में एक बार सोच ले। लेकिन इन अधिकारी ने दुनिया के महंगे से महंगे देश में पूरे परिवार के साथ छुट्टियां बिताई। हालांकि परिवार को बेहतर हॉलीडे ट्रीट देने के लिए इन अधिकारी की तारीफ भी की जानी चाहिए। क्योंकि सरकारी नौकरी करने वाले कई अधिकारी कर्मचारियों के परिवार को यही शिकायत रहती है की वे परिवार को समय नहीं देते। इस शिकायत के चलते कई बार तो अधिकारी कर्मचारियों पर अवैध संबंधों के आरोप तक लग जाते हैं।

स्विस फ्रैंक की कीमत डॉलर से भी ज्यादा

भारतीय रुपए का आकलन हमेशा से ही डॉलर से किया जाता है। हालांकि यह इंटरनेशनल करंसी सबसे ज्यादा प्रचलित है। इसीलिए रुपए की कीमत का आकलन डॉलर से किया जाता है । और अक्सर सरकारों पर आरोप लगते हैं कि रुपए की कीमत इतनी गिर गई और डॉलर की कीमत इतनी बढ़ गई। लेकिन आपको यहां बता दे कि स्विट्जरलैंड में चलने वाली करंसी स्विस फ्रैंक की कीमत डॉलर से भी ज्यादा है। एक डॉलर की कीमत जहां भारतीय रुपए में केवल 83 रुपए 90 पैसे हैं। वही एक स्विस फ्रैंक की कीमत भारतीय रुपए में 99 रुपए 83 पैसे के बराबर है। स्विट्ज़रलैंड देश के सबसे महंगे शहरों में शुमार है । जहां घूमने के लिए आप 1 स्विस फ्रैंक भी खर्च कर रहे हैं तो वह उस देश में लगभग 100 रुपए के बराबर होगा। भारत के 1 लाख रुपए में स्विट्जरलैंड में केवल 1008 रुपए 60 पैसे ही मिलते हैं। और 5 लाख रुपए में केवल 50008 रुपए पांच पैसे ही स्विट्जरलैंड में मिलेंगे। मतलब यहां घूमने के लिए 25 हजार स्विस फ्रैंक भी खर्च किया जाए तो भारतीय रुपयों में इसकी कीमत 25 लाख रुपए से ज्यादा हो जाएगी।

एक व्यक्ति का किराया एक लाख से ज्यादा

अब बात करते हैं स्विट्जरलैंड की यात्रा करने में आने वाले खर्च की। तो आपको बता दें कि नागपुर से भी स्विट्जरलैंड जाने के लिए फ्लाइट मौजूद है। लेकिन इसका किराया एक व्यक्ति का 1 लाख रुपए से ज्यादा है। इसका मतलब है कि यदि आप परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं और आपके परिवार में पांच सदस्य है। तो आपको स्विट्जरलैंड पहुंचने में ही साढे 5 लख रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ जाएंगे । यानी आने जाने का किराया 11 लख रुपए से ज्यादा होगा। जबकि हमारे यहां के युवा 70 हजार रुपए में बैंकॉक थाईलैंड मलेशिया जैसे देश घूम आते हैं वह भी हवाई यात्रा सहित। स्विट्जरलैंड की महंगाई और दूरी का आकलन आप हवाई सफर के किराए से ही लगा सकते हैं।

व्यंग…अविनाश सिंह
9406725725