15 – 20 एकड़ का लेआउट, पेड़ पहाड़ सब गायब
पुलिया पर भी कर लिया कब्जा, दूसरी कॉलोनी भी कनेक्ट की
छिंदवाड़ा। शहर में नियम कानून को ताक पर रखकर अवैध काम जोरों पर चल रहा है। हालत यह है कि अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे हालात शहर में हो गये है। कोई देखने वाला तक मौजूद नहीं है। शिकायतें होती है खबरें छपती है, लेकिन कार्रवाई करने वाले खाना पूर्ति करके वापस लौट जाते हैं। ऐसा ही हाल नरसिंहपुर रोड पर कुसमेली मंडी जाने वाले रास्ते में देखने को मिला। जहां सरकारी जमीन पर सड़क बना कर 15 से 20 एकड़ की अवैध कॉलोनी काट दी गई। इस कॉलोनी में पिछले 6 महीने में कच्ची सड़के बनाई गई। पहाड़ खोदे गए और पेट धराशाई कर दिए गए।
यह पूरा मामला तब खुला जब लोगों को कुसमेली मंडी रोड से अंदर जाने वाली एक सीसी रोड नजर आई। जो किसी सरकारी महकमे ने नहीं बनाई है। बल्कि भू माफिया ने आदिवासियों की जमीन ने कन्वर्ट करने के बाद उसे बेचने के लिए सरकारी जमीन पर सड़क बना कर रास्ता तैयार कर लिया। इस सड़क पर नजर पढ़ने के बाद जब अंदर का नजारा देखा गया तो 20 एकड़ का एक बड़ा लेआउट देखने को मिला। जो की पूरी तरह से अवैध है। नगर निगम ने इस कॉलोनी का सर्वे भी किया लेकिन आज तक कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हो पाया है। बाकायदा लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है यह सीसी रोड है जो आगे जाकर गेट लगाकर बंद कर दी गई है इस कॉलोनी में एक छोटा पार्क और मंदिर तक बना दिया गया है ताकि जमीन और प्लांट आसानी से बिक सके। अवैध कॉलोनी बनाने वाले भू माफिया खुलेआम कारनामा कर दिखाया।
सरकारी नाले पर कर लिया कब्जा बना दी सड़क
अवैध कालोनी काटने वाले भूमाफिया ने जमीन को सोने के दाम बचने के लिए प्लाटिंग तो की ही। साथ ही आसपास के खेतों से निकलने वाले पानी के लिए बना एक बहुत पुराना नाला भी कब्जे में ले लिया। इस नाले पर सड़क बनाकर नाले को लगभग बंद कर दिया गया है। नाले पर केवल एक पुलिया दिखाई दे रही है। लेकिन नाला अंदर से बंद है और बारिश में इस नाले के बंद होने के कारण आसपास के खेतों में पानी भरने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। बड़ी बात तो यह है कि नाले पर कब्जा नहीं किया जा सकता । लेकिन यहां तो पूरा नाले ही अंदर कर लिया गया। इस मामले की शिकायत के बाद नगर निगम ने जांच भी की लेकिन खाना पूर्ति करके नगर निगम के अधिकारी वापस लौट गए। कोई पुख्ता कार्रवाई इस पूरे मामले में अब तक नहीं की गई है।
खुला खेल…Avinash Singh
9406725725/7697930555









