Home अपना शहर जैन समाज की संपत्ति थी शुक्ला ग्राउंड, सन्मति शिक्षण संस्थान के नाम...

जैन समाज की संपत्ति थी शुक्ला ग्राउंड, सन्मति शिक्षण संस्थान के नाम थी रजिस्ट्री !

जैन संत सम्मत सागर जी का सपना था बने स्कूल

1989 में 56 हजार रुपए चंदा कर करवाई थी रजिस्ट्री

छिंदवाड़ा। वर्तमान में इंदिरा गांधी क्रिकेट खेल मैदान जिसे शुक्ला ग्राउंड भी कहा जाता है। पहले जैन धर्म की संपत्ति थी। सन 1989 में जैन धर्म के अनुयायियों ने चंदा कर 56000 रुपये जमा किए और फिर सन्मति शिक्षण संस्थान के नाम से शुक्ला ग्राउंड की भूमि की रजिस्ट्री कराई गई। आज शुक्ला ग्राउंड नगर निगम की प्रॉपर्टी है। लेकिन पहले यह प्राइवेट प्रॉपर्टी हुआ करती थी। जिसे सबसे पहले जैन संत सम्मत सागर जी महाराज के कहने पर जैन धर्म के लोगों ने चंदा जमा कर खरीदा था।

वो सब जो आपको जानना जरूरी हैं देखे वीडियो…👇

इस जमीन पर एक जैन शिक्षण संस्था बनाई जानी थी। जिसमें जैन धर्म के बच्चों को भौतिक शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा भी दी जाती। जैन धर्म के उपदेशों को आगे बढ़ाया जा सकता। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और आज तक छिंदवाड़ा में यह शिक्षण संस्था अस्तित्व में नहीं है। इसके पीछे की कहानी क्या है ? अब लगातार आपको 37 साल पहले के इतिहास से लेकर आज तक क्या हुआ। यह अलग-अलग पार्ट में कहानी के रूप में सुनाएंगे। ताकि आज की युवा पीढ़ी ये समझ सके की भू माफिया ने कैसे जमीनों के हेर फेर कर करोड़ों रुपए बना लिए। और जैन संत की इच्छा पूरी नहीं हो पाई । इस खबर के साथ मौजूद वीडियो में इस मामले का पहला पार्ट डाला जा रहा है जिसमें यह बताया गया है कि किस तरह जैन संत सम्मत सागर जी महाराज के कहने पर जैन समाज ने शुक्ला ग्राउंड की जमीन शिक्षण संस्था के नाम पर खरीदी थी।

Episode 01 – पन्ने इतिहास के खोलेंगे कई राज ।

करोड़ों की जमीन… Avinash Singh
9406725725/7697930555