जमीन का बड़ा खेल, एक एकड़ सरकारी जमीन पर किया कब्जा
जमीन कारोबारियों ने खरीद लिये बड़े बड़े भूखंड, रची बड़ी साजिश
छिंदवाड़ा। शहर में जमीनों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भू माफिया हर तरह से मुनाफा कमाने और सरकार को चूना बनाने में लगा हुआ है। अब मामला है शहर के एक ऐसे क्षेत्र का जहां पर साढ़े 6 एकड़ जमीन एक-एक इंच करके बेच दी गई। यह जमीन इकट्ठी नहीं बेची गई बल्कि 12 से 15 लोगों को अलग-अलग बड़े-बड़े भूखंडों में जमीन बेच दी गई है। अब इस जमीन पर अवैध कॉलोनी बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई । जो आने वाले समय में आकार लेगी। क्योंकि जिन लोगों ने जमीन खरीदी है वह खुद भी जमीनों के कारोबार में लिप्त है। यहाँ या तो प्लाट बेचे जाएंगे या मकान बनाकर बेचे जाएंगे।
लेकिन जो भी हो कॉलोनी अवैध ही बनेगी। लेकिन मुनाफा बड़ा होगा क्योंकि यह जमीन जिस जगह पर बेची गई है उसके ठीक सामने एक रेरा अप्रूव्ड कॉलोनी है और इस रेरा अप्रूव्ड कॉलोनी की कीमत 1700 से 2000 रुपये वर्ग फुट तक जा रही है। इसका मतलब साफ है कि अवैध कॉलोनी को भी इस कीमत का फायदा मिलेगा और खरीददार भारी मुनाफा कमाएंगे। इस पूरे मामले में एक बड़ी साजिश सामने आ रही है। की कैसे सरकार को चूना लगाकर एक कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा और कैसे लोगों को यहां प्लाट खरीदने के लिए बहलाया जाएगा।
क्या है पूरा मामला कौन है महेश देखें पूरा वीडियो 👇
महिला पटवारी ने खुद खरीदी 4 हजार वर्ग फुट जमीन
6 एकड़ की इस भूमि पर कई रसूखदारों ने प्लाट खरीदे और यह प्लाट बड़े-बड़े भूखंडों में खरीदे गए। ताकि आने वाले समय में इन्हें प्लाट बनाकर बेचा जा सके। लेकिन इस कॉलोनी में सड़क कहां से आएगी और नाली कहां बनेगी इस बात के लिए कोई जगह नहीं है। क्योंकि सबके अपने भूखंड है जिन्हें आने वाले समय में बड़ा मुनाफा कमा कर बेचेंगे। इसी जमीन पर शहर पटवारी याचना सोनी ने भी 4 हजार वर्ग फुट जमीन खरीदी है। जिसकी जांच राजस्व विभाग कर रहा है। क्योंकि यहां अवैध कॉलोनी के लिए जमीन बेची जा रही है इस बात की जानकारी याचना सोनी ने अपने अधिकारियों को नहीं दी और ना ही इस मामले में कोई कार्रवाई की। बल्कि इसके उलट कथित रूप से 80 लाख रुपए की जमीन खरीद ली। हालांकि शिकायत के बाद याचना सोनी को निलंबित कर उसकी जांच शुरू की गई है।
Next Episode – क्या है रेरा अप्रूव्ड कॉलोनी का अवैध कनेक्शन।
भू माफिया… Avinaash Siingh
9406725725
7697930555









