Home अपराध बिट्टू की मौत का जिम्मेदार कौन… जुआ, कर्ज या सूदखोरी और गुंडागर्दी...

बिट्टू की मौत का जिम्मेदार कौन… जुआ, कर्ज या सूदखोरी और गुंडागर्दी !

छिंदवाड़ा जिले में फैला करोड़ों की सूदखोरी का मक्कड़जाल

खुद देते हैं कर्ज फिर वसूली के लिए शुरू होती हैं गुंडागर्दी

छिंदवाड़ा। एक हफ्ते पहले शहर के एक नौजवान युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। अपनी मां के साथ बातचीत करने के दौरान बिट्टू उर्फ नीरज बैस ने जहर खाया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब उल्टियां हुई तो उसकी मां भागती हुई उसके कमरे में पहुंची और आनन फानन में बिट्टू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया । लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे नागपुर रेफर किया गया था। इस दौरान बिट्टू की मौत हो गई। बिट्टू की मौत के बाद यह सवाल उठा कि आखिर नीरज उर्फ बिट्टू बैंस की मौत का जिम्मेदार कौन है ? क्योंकि उसकी मौत के बाद यह पता चला कि बिट्टू पर बहुत कर्ज हो गया था और सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। छिंदवाड़ा जिले में सूदखोरों का एक बड़ा नेटवर्क है जो लोगों को जुआ की लत लगाते हैं। उन्हें रुपए उधार देते हैं और फिर 10 से 20 फ़ीसदी ब्याज के साथ उन रुपयों की वसूली शुरू करते हैं।

जब तक कर्जदार ब्याज अदा करता रहता है तब तक तो सब ठीक चलता है। लेकिन जैसे ही कर्जदार ब्याज की रकम चुकाने में असमर्थ हो जाता है तो फिर शुरू होती है इन सूदखोरों की गुंडागर्दी । कभी गाड़ियां छुड़ा ली जाती है कभी सरेआम बेज्जती की जाती है। कभी जान से मारने की धमकी दी जाती है। और आखिरकार नतीजा आत्महत्या तक पहुंच जाता है। बिट्टू बैस की मौत कोई एक मामला नहीं ऐसे कई मामले छिंदवाड़ा जिले में हो चुके हैं। जिनमें सूदखोरों ने लोगों को इतना प्रताड़ित किया की आखिरकार उन्होंने आत्महत्या कर ली। छिंदवाड़ा जिले में ऐसे 5 से 7 नाम है जिनकी गुंडागर्दी मशहूर है और उनकी सूदखोरी भी।

बिट्टू का मोबाइल खोलेगा राज, सूदखोरों के निकलेंगे नाम

बिट्टू की मौत के बाद अब तक पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू नहीं की है। क्योंकि बिट्टू की मौत नागपुर में हुई और उसकी डायरी अब तक छिंदवाड़ा नहीं पहुंची। देहात थाना क्षेत्र के इस घटना में पुलिस की जांच शुरू होते ही बिट्टू की मौत के राज भी अपने आप खुलते चले जाएंगे। बिट्टू के मोबाइल में ऐसे कई राज दफन है जिसमें छिंदवाड़ा शहर और कोयलांचल के बड़े सूदखोरों के नाम है। इतना ही नहीं शहर में जहां चल रहे जुए के फंडो की जानकारी भी इन मोबाइल में दर्ज है । कौन-कौन जुआ खिला रहा है और कौन इन जुआ फड़ में लाखों रुपए बांटकर सूदखोरी कर रहा है। यह सब मोबाइल में दर्ज है। इस मोबाइल में ऐसे कई रसूखदारों के नाम भी भी छुपे हुए हैं। जिन्होंने आखिरी समय बिट्टू को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस जांच शुरू करने के बाद सबसे पहले बिट्टू के मोबाइल की डिटेल खंगालेगी और फिर जिले के सूदखोरों के नाम उजागर होंगे।

बिट्टू की मौत के बाद सूदखोर पहुंचे मोबाइल मांगने, नहीं दिया

बिट्टू की मौत के बाद छिंदवाड़ा शहर और कोयलांचल के लगभग 5 से 7 बड़े सूदखोरों के हाथ पैर फूल गए। इधर बिट्टू का शव छिंदवाड़ा भी नहीं पहुंचा था की सूदखोरों के लोग उसके घर पहुंच गए और बिट्टू का मोबाइल मांगने लगे। हालांकि उसके परिवार वालों ने उसका मोबाइल किसी के हवाले नहीं किया। लेकिन कुछ दिनों पहले एक स्टेटस लगाया गया जिसमें यह कहा गया कि मोबाइल में बहुत सारे नाम है। और बिट्टू अपनी पत्नी को भी कई नाम बता कर गया है। जो पुलिस जांच में सामने आएगा और कई सफेद पोश सूदखोरों के नाम भी उजागर होंगे। हालांकि मोबाइल की डिटेल से पहले ही पूरे शहर में इस बात के चर्चे हैं कि किस-किस से बिट्टू ने रुपए ब्याज से लिए थे और किस-किस के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। यह सारे राज जल्द ही दिव्य भारत समाचार खोलेगा।

एपिसोड बिट्टू की मौत का जिम्मेदार कौन : कोयलांचल का कौन सा नालकट घर के पास छोड़ गया बिट्टू की कार, किस किस ने रखा गिरवी।

खुदकुशी और सूदखोरी… Avinaash Siingh
9406725725
7697930555