सब इंस्पेक्टर के साथ प्रेम संबंध का आरोप
4 पेज का सुसाइड नोट, और फांसी का फंदा
छिंदवाड़ा । घर में पड़ी बीमार पत्नी और आरक्षक पति अपनी सब इंस्पेक्टर प्रेमिका के साथ प्रेम की पींगे लड़ा रहा है। बीमार पत्नी से न सिर्फ पति ने मुंह मोड़ा, बल्कि उसके पूरे परिवार ने उसे प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आखिरकार पति की प्रेम कहानी और ससुराल की प्रताड़ना से तंग 37 वर्षीय महिला ने मौत को गले लगा लिया। यह किसी फिल्म की स्टोरी नहीं बल्कि छिंदवाड़ा के चंदनगांव में घटी एक ऐसी घटना है जिसने पूरे पुलिस महकमें को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल मामला है कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव का जहां मंगलवार की सुबह एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली इस दौरान उसका 12 साल का बेटा दूसरे कमरे में था। लेकिन अपने पीछे महिला एक चार पेज का सुसाइड नोट छोड़कर गई। जिसमें उसने अपनी मौत का करण लिख छोड़ा है। और इस सुसाइड नोट ने उसके आरक्षक पति की करतूतो पर प्रकाश डाल दिया। कि आखिर एक बीमार महिला जिसकी देखभाल के लिए कोई नहीं है। पति अपने कार्य क्षेत्र में एक सब इंस्पेक्टर महिला के साथ प्रेम की पींगे लड़ा रहा है। जबकि पत्नी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही।
मामला है चंदनगांव का जहां रहने वाली एक 37 वर्षीय महिला ने मंगलवार की सुबह फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। यहां तक तो मामला सामान्य खुदकुशी का था। लेकिन जब पुलिस ने मृतिका के शरीर का पंचनामा बनाना शुरू किया। तो उसके पास एक चिट्ठी मिली जिसमें लिखा था कि मेरा सुसाइड नोट पलंग में बिस्तर के नीचे रखा हुआ है। सुसाइड नोट ने पुलिस की जांच में एक नया आयाम जोड़ दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान बिस्तर से चार पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें महिला ने न सिर्फ अपनी बीमारी का जिक्र किया है। बल्कि ससुराल पक्ष के द्वारा दी जाने वाली प्रताड़ना और पति के प्रेम संबंधों का भी खुलकर जिक्र किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वह गंभीर रूप से बीमार है, लेकिन उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है । पति अपनी महिला सब इंस्पेक्टर मित्र के साथ खुश है और उस पर ध्यान नहीं दे रहा । यही कारण है कि वह अब अपनी जिंदगी से मुंह मोड़ रही है। लगभग चार पेज के सुसाइड नोट में महिला ने अपने साथ घाटे सारे वृत्तांत को लिख दिया और मौत को गले लगा लिया। अब पुलिस से पूरे मामले में पड़ता अल कर रही है।
पांढुर्णा जिले में पदस्थ है आरक्षक पति और सब इंस्पेक्टर प्रेमिका !
फांसी के फंदे पर झूल कर मौत को गले लगाने वाली महिला का पति मूलतः मुलताई क्षेत्र का रहने वाला है । और फिलहाल पांढुर्णा जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। इसके पहले आरक्षक छिंदवाड़ा में ही पदस्थ था। लेकिन पांढुर्णा जिला अलग होने के बाद उसने पांढुर्णा जिले को अपना कार्यक्षेत्र चुना। लेकिन अपने परिवार को उसने छिंदवाड़ा में ही रखा है। मृतिका के सुसाइड नोट में पति की प्रेम कहानी की पूरी दास्तान लिखी हुई है। महिला ने मारने से पहले साफ लिखा है कि उसके पति का साथ में काम करने वाली एक सब इंस्पेक्टर महिला के साथ प्रेम संबंध है। जिसका खुलासा खुद पति ने किया था। यही कारण है कि उसकी बीमारी के बाद भी पति उस पर ध्यान नहीं दे रहा है। बल्कि गंभीर बीमारी होने के बाद पूरे परिवार ने ही महिला से मुंह मोड़ लिया है। पति की प्रेमिका सब इंस्पेक्टर भी पहले छिंदवाड़ा में ही पदस्थ थी जिसका नाम सुसाइड नोट में लिखा हुआ है। हालांकि यह महिला पहले से चर्चित है और लोकायुक्त के चर्चित मामले में आरोपी भी है। लेकिन अब एक नया आरोप भी इस महिला पर लग गया। आरक्षक की पत्नी ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की तो अब यह महिला सब इंस्पेक्टर भी जांच के घेरे में आ गई है।
सुसाइड नोट की मान्यता मृतक के डाइंग डिक्लेयरेशन की तरह
किसी व्यक्ति की मौत होने पर उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट की मान्यता डाईंग डिक्लेरेशन (मृत्यु पूर्व कथन) की तरह होती है। डाइंग डिक्लेरेशन वह होता है जो कोई व्यक्ति अपनी मृत्यु से पहले किसी मजिस्ट्रेट को बयान देता है। उसे डाइंग डिक्लेरेशन कहा जाता है। अक्सर सुसाइड जैसे मामलों में जब तक मरने वाला जीवित है उसके पहले उसके बयान लिए जाते हैं। यह बयान तहसीलदार स्तर के किसी मजिस्ट्रेट के द्वारा लिए जाते हैं । लेकिन व्यक्ति के मरने के बाद उसका सुसाइड नोट उसका ड्राइंग डिक्लेरेशन माना जाता है। और पुलिस की जांच इसी आधार पर आगे बढ़ती है। हालांकि किसी विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके पक्ष के द्वारा लगाए जाने वाले आरोप भी पुलिस की जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।
एपिसोड 02- बीमारी की जांच की जद में सबइंस्पेक्टर सहित आरक्षक की अन्य महिला मित्र भी ?
Extramarital affair… Avinash Singh
9406725725/7697930555









