Home अपराध राहुल, अम्बर और अज्जू की डंडी सोनपुर-बोहनखेरी में, रोज लाखों का खेल...

राहुल, अम्बर और अज्जू की डंडी सोनपुर-बोहनखेरी में, रोज लाखों का खेल ।

कोतवाली और कुंडीपुरा थाना दोनों क्षेत्र में अलग – अलग जम रहा फड़

खिलाड़ियों को लाने – ले जाने की भी सुविधा मुहैया करा रहे डंडीबाज़

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा शहर में एक बार फिर पुराने डंडी बाजों ने 52 पत्तों का खेल शुरू कर दिया है। पिछले कुछ महीनो से सोनपुर और बोहनखेरी क्षेत्र में लगातार जुआ फड़ जम रहे हैं । जिसमें बाहर के खिलाड़ी आकर दांव लगा रहे हैं। हर दिन लाखों रुपए के दाव जुआ फड़ो में लगते हैं और लाखों रुपए की नाल भी काटी जाती है। यह जुआ फड़ राहुल, अंबर और अज्जू की जुगलबंदी में चल रहा है। तीनों ही पुराने डंडीबाजों और जुए से लेकर शराब तक का कारोबार कर रहे हैं। डडीबाजों ने अपना एक सेफ जोन बना रखा है जिसमें खिलाड़ियों को लाया जाता है। और सुरक्षित तरीके से जुआ खिलाया जाता है। हर दिन लाखों रुपए के दाव लगाने के बाद खिलाड़ियों को वापस उनके सुरक्षित स्थान पर छोड़कर भी आया जाता है। बता दे की छिंदवाड़ा शहर में लंबे समय से जुए का कारोबार बंद था। लेकिन एक बार फिर राजनीतिक संरक्षण और पुलिस के दलालों ने सेटिंग जमा कर जुआ फड़ शुरू करवा दिया है। जहां पर छिंदवाड़ा शहर के खिलाड़ी तो आ ही रहे हैं महाराष्ट्र के भी कई बड़े खिलाड़ियों के आने की सूचना अब मिलने लगी है। यह जुआ फड़ पिछले 4 महीने से संचालित हो रहे हैं लेकिन सुरक्षा इतनी तगड़ी है कि अब तक किसी को भनक तक नहीं लगी।

कुंडीपुरा और कोतवाली थाना क्षेत्र में रोज बदल रहे जगह

राहुल, अंबर और अज्जू जुआ फड़ संचालन के लिए सुनसान इलाके का चयन करते हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनपुर के आसपास और कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बोहनखेरी के आसपास हर दिन जगह बदलकर जुआ फड़ जमाया जाता है। डंडी बाजो ने दोनों ही थाना क्षेत्र को अपने अवैध कारोबार का गड़ बना लिया है। हर दिन जगह बदलकर संचालित होने वाले फडों में रोज 25 से लेकर 50 खिलाड़ी तक पहुंच रहे हैं। और लगभग 20 लोग जुआ फड़ की निगरानी में लगे हुए हैं। जो हर पल की सूचना डंडी बाजो को पहुंचते हैं। दोनों ही थाना क्षेत्र की पुलिस फड़ संचालित होने से रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

जुआरियों को लाने ले जाने के लिए वाहन सुविधा भी

जुआ फड़ हर दिन अलग-अलग स्थान पर संचालित होता है। आज जुआ फड़ कहां जमेगा इसकी जानकारी सिर्फ डांडीबाजों को होती है। उनके पहरेदारों को भी इसकी जानकारी होती है । जैसे ही खिलाड़ी जमा होते हैं उनके वाहन अलग खड़े करवा दिए जाते हैं। और फिर राहुल, अंबर और अज्जू के द्वारा लगाए गए अलग-अलग वाहनों से जुआरियों को फड़ तक पहुंचाया जाता है। ताकि किसी को इस बात की भनक न लगे और गाड़ियों का जमावड़ा भी ना हो। डडीबाज खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा भी मुहैया करा रहे हैं। जुए के साथ-साथ फडों में शराब के शौकीनों को शराब और सिगरेट भी पहुंचा दी जाती है। ताकि जुआ खेलने में कोई विघ्न न आए।

अवैध कारोबार… Avinash Singh
9406725725/7697930555