2025 में हुआ खेला, रिकार्ड में चढ़ा दिया निगम का नाम
35 साल में जो काम नहीं हो सका 2025 में कैसे हुआ ?
छिंदवाड़ा। शुक्ला ग्राउंड की कुल भूमि में से लगभग 30 हजार वर्ग फुट जमीन की रजिस्ट्री सन्मत शिक्षण संस्थान के नाम पर हो गई । और राजस्व दस्तावेजों में भी सम्मत शिक्षण संस्थान का नाम दर्ज हो गया । लगभग 35 साल तक राजस्व दस्तावेजों में शुक्ला ग्राउंड की उस भूमि का नाम दर्ज रहा। लेकिन अचानक 2025 में तहसील कार्यालय में एक बड़ा खेल हुआ। जिस जमीन पर 35 साल तक शिक्षण संस्थान का नाम दर्ज था उस जगह पर तहसीलदार ने संशोधन कर नगर निगम का नाम चढ़ा दिया । यह मामला छोटा नहीं था जो काम पिछले 35 साल में नहीं हो पाया वह काम 2025 में अचानक कैसे हुआ इस बात पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
वीडियो में देखें और भी जानकारी 👇
हालांकि या बड़ा गोलमाल है । इस पर पूरा इन्वेस्टिगेशन जरूरी है। लेकिन अचानक 2025 में सन्मत शिक्षण संस्थान की जगह राजस्व दस्तावेजों में नगर निगम का नाम उस जमीन पर काबिज हो गया। हालांकि पहले से यहां पर खेल मैदान ही संचालित हो रहा है। 1989 में बनाई गई संस्था सन्मति शिक्षण संस्थान के पहले अध्यक्ष विजय कुमार पाटनी जी बनाए गए और कुछ अन्य लोगों को भी समिति में शामिल किया गया। जिन्हें समिति की जिम्मेदारी सौंप गई। साथ ही जमीन के रखरखाव और आने वाले समय में शिक्षण संस्थान के अस्तित्व को लाने के लिए भी समिति को प्रयास करना था। लेकिन आज की स्थिति यह है की न ही सन्मति शिक्षण संस्थान का पता है और ना ही उस जमीन का जो शिक्षण संस्थान के नाम से खरीदी गई थी।
गोलमाल … Avinaash Siingh
9406725725
7697930555







