Home अपराध स्पेशल एट्रोसिटी कोर्ट ने खारिज की विनोद मालवी की जमानत अर्जी

स्पेशल एट्रोसिटी कोर्ट ने खारिज की विनोद मालवी की जमानत अर्जी

कोर्ट ने माना गंभीर है अपराध, कर चुके दबाव बनाने का प्रयास

परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को जेल में काटनी होगी कई रातें

छिंदवाड़ा। परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को अब कई रातें को जेल में काटनी पड़ेगी। स्पेशल एट्रोसिटी कोर्ट ने गुरुवार को विनोद मालवीय की तरफ से लगाई गई जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया। कोर्ट ने माना है कि मामला गंभीर है और विनोद मालवीय पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर इस पूरे मामले में दबाव बनाने का प्रयास कर चुके हैं। इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा करना उचित नहीं है । कोर्ट ने स्पेशल टिप के साथ विनोद मालवीय की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें वापस जेल भेज दिया है। अब विनोद मालवीय की कई रातें जेल में कटेगी। पिछले कई महीनो से विनोद मालवीय के खिलाफ लगातार शिकायतें और उनके द्वारा की जाने वाली साजिशों की चर्चे चल रहे थे। लेकिन इस मामले ने सबसे ज्यादा तूल तब पकड़ा जब भाजपा ने विनोद मालवीय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया। और विनोद मालवीय का समय खराब चलना शुरू हो गया।

इस पूरे मामले में चंदामेटा और परासिया पुलिस ने विनोद मालवीय के खिलाफ महिलाओं से अभद्रता और छेड़छाड़ के प्रकरण तो दर्ज किया। लेकिन साथ ही विनोद मालवीय ने अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपनी सारी हदें पार कर दी। खुलेआम लोगों की जासूसी तक करा डाली लेकिन अब विनोद मालवीय का समय खराब चलना शुरू हो गया। एक तरफ जहां पराशिया पुलिस ने गिरफ्तार कर विनोद मालवी को स्पेशल एट्रोसिटी कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। वहीं गुरुवार को इसी कोर्ट से विनोद मालवीय की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। अब जब तक हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिल जाती तब तक विनोद मालवीय जेल में ही रातें बिताएंगे।

अनुज पाटकर की नगर पालिका के वेतन पर जासूसी

विनोद मालवीय के खिलाफ सबसे पहला आरोप नगर पालिका डोंगर परासिया के पार्षद अनुज पाटकर ने उसे समय लगाया। जब अनुज पाटकर को पता चला कि जो युवक उनकी कर चला रहा है। दरअसल वह विनोद मालवी का जासूस है। और इस जासूसी के लिए बाकायदा नगर पालिका डूंगर परासिया से उसे वेतन मिल रहा है। विनोद मालवीय ने इस ड्राइवर को अनुज पाटकर और उनके परिवार के पीछे लगा दिया था। ताकि पाटकर और उनके परिवार की एक-एक बात विनोद मालवीय को पता चल सके। इसके लिए बाकायदा ड्राइवर को वेतन भी नगर पालिका से दिया जा रहा था। इस बात का खुलासा होने के बाद अनुज पाटकर ने इस बात की न सिर्फ शिकायत की । बल्कि पार्टी आल्हा कमान तक भी यह मामला पहुंचाया। लेकिन साल बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद लगातार विनोद मालवीय के हौसले बुलंद होते चले गए।

काम के बदले कमिशन, खूब चला परमजीत का ऑडियो

नगर पालिका डोंगर परासिया को विनोद मालवीय ने अपने भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया था। और लगातार मनमानी करते हुए काम कर रहा था। यहां तक की काम के बदले कमीशन खोरी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि विनोद मालवीय किसी नेता की भी नहीं सुन रहा था। हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें सांसद विवेक बंटी साहू के करीबी नेता परमजीत सिंह विज ने विनोद मालवीय को फोन कर कमीशन कम करने की बात कही थी। लेकिन विनोद मालवीय ने उसे ऑडियो में साफ कह दिया कि कमीशन कम नहीं हो पाएगा। ऐसे कई ऑडियो विनोद मालवीय के वायरल हुए। और विनोद मालवी की मुश्किलें लगातार बढ़ती गई। लेकिन विनोद मालवीय के हौसले लगातार बुलंद रहे। बड़े नेताओं की सुनने से भी विनोद मालवी ने इनकार कर दिया था। जिसके चलते आखिरकार भाजपा को विनोद मालवीय को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा और तभी से विनोद मालवीय की मुश्किलें बड़ी जो जेल तक पहुंच गई है। हालांकि परासिया के भाजपा नेताओं का यह मामला नया नहीं है परासिया के भाजपा नेता खुलेआम दारु खोरी करते भी नजर आ रहे हैं और अंदाज ऐसा है कि जैसे किसी का खौफ ही ना हो।

सलाखों के पीछे विनोद… Avinash Singh
9406725725/7697930555