तामिया के बाबई क्षेत्र के फॉरेस्ट एरिया से रोज निकल रहे 20 डंपर
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, कलेक्टर के आदेश हाशिये पर
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले में रेत का अवैध कारोबार रासुकदारों की बिपति बन गया है चुन्नट खदानों के अलावा फॉरेस्ट एरिया वन भूमि और राजस्व क्षेत्र से खुलेआम रेट का कारोबार चल रहा है और इस कारोबार को चंद लोग पुलिस मीनिंग राजस्व और वन विभाग से सेटअप जमा कर रहे हैं रेट के अवैध कारोबार से तामिया भी अछूता नहीं है तामिया के बाबा क्षेत्र में हर दिन वन क्षेत्र से 20 डंपर से ज्यादा रेट निकाल कर बाजार में बिक रही है बड़ी बात यह है कि यहां ना ही कोई चिन्हित खदान है और ना ही सरकार को इसकी कोई रॉयल्टी मिल रही है लेकिन कुछ सफेद पोस्ट नेता और रसूखदार रसूखदारों का पूरा सेटअप बना हुआ है बाबा क्षेत्र के फॉरेस्ट एरिया से निकल रही है रेट 5 से 7 लोगों के लिए सोना बन गई है कोई और यहां से ट्रैक्टरों से रेट धोना भी चाहे तो पुलिस और तहसीलदार होने पर कार्रवाई कर देते हैं लेकिन इन 57 लोगों का इतना गहरा सेटअप है की इनके डंपरों को नहीं रेट भरने से रोका जाता है और ना ही परिवहन करने से बाबई क्षेत्र रेत माफिया के लिए मोटी कमाई का जरिया बन गया है।
अग्रवाल जी का पुलिस, साहू जी का माइनिंग सेटअप, बड़ी मिलीभगत
तामिया के बाबई से रेत निकालने वाले तो किसान है। लेकिन इस रेत को अवैध रूप से परिवहन करने और बेचने वाले क्षेत्र के चंद लोग हैं। जिनका पूरा सेटअप है। तामिया के अग्रवाल जी की थाने में गहरी पैठ है और पूरा सेटअप है। जिसके चलते रेत परिवहन में कोई दिक्कत नहीं आती। वहीं साहू जी का माइनिंग में गहरा सेटअप है। कलेक्टर के निर्देश के बाद माइनिंग करवाई तो करता है लेकिन इन माफिया को पहले ही बता दिया जाता है कि आज किस रास्ते पर जांच होगी। पहले ही खबर मिलने के कारण क्षेत्र के पांच माफिया कार्रवाई से बचे रहते हैं। इस बात की शिकायत भी कई बार कलेक्टर से हुई लेकिन पुलिस और माइनिंग का तगड़ा सेटअप इन पांचो माफिया को बचा ले जाता है। और छोटे-मोटे रेत तस्कर ही पकड़ में आते हैं। जबकि अग्रवाल जी के दो डंपर, तामिया के सोनी जी के तीन डंपर, तामिया के साहू जी के चार डंपर, बिजोरी के साहू जी के दो डंपर और पांडु पिपरिया के साहू जी के चार डंपर लगातार बाबई क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन और विक्रय कर रहे हैं।
किसानों से निकलवा रहे रेत, माफिया के डंपर से ही रही तस्करी
बाबई क्षेत्र में पूरे फॉरेस्ट एरिया से रेत निकाल रही है। दरअसल नदी के किनारे जिन किसानों के खेत है वह किसान रेत निकाल कर जमा कर लेते और बाद में तामिया बिजोरी और पांडु पिपरिया के रेत माफिया अपने डंपरों में इस रेत को भरवा कर परिवहन और विक्रय करते हैं। यह खेल पिछले कई सालों से चल रहा है। बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी है और राजस्व विभाग को भी। लेकिन टीआई और तहसीलदार दोनों ही इन पांचो माफिया पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि कलेक्टर के साफ निर्देश है की रेत माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी है। फिर भी तामिया में माफिया का तगड़ा सेटअप कलेक्टर के निर्देश को ठेका देखता नजर आ रहा है।
Next Episode – माफिया किस महकमे को दे रहा कितना महीना।
रेत माफिया तामिया …Avinaash Siingh
9406725725
7697930555









